Cars24
Ad
How to check Licence status in West Bengal
How to check Licence status in West Bengal

पश्चिम बंगाल में ड्राइविंग लाइसेंस का स्टेटस ऑनलाइन कैसे देखें !

21 Nov 2025
Key highlights
  • 1
    परिवहन सेवा वेबसाइट पर ड्राइविंग लाइसेंस का स्टेटस आसानी से देखा जा सकता है.
  • 2
    ड्राइविंग लाइसेंस का स्टेटस ऑनलाइन देखना ज्यादा सुविधाजनक होता है.
  • 3
    राज्य परिवहन की वेबसाइटों पर भी ड्राइविंग लाइसेंस के स्टेटस की जानकारी मिल सकती है.
आउटलाइन

अपने ड्राइविंग लाइसेंस के स्टेटस की जानकारी पाने के लिए अब लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने सेवाओं को डिजिटल रूप में उपलब्ध करा दिया है, जिसकी वजह से पश्चिम बंगाल में अपने ड्राइविंग लाइसेंस का स्टेटस देखना आसान हो गया है. चाहे आपने नए लाइसेंस के लिए आवेदन किया हो या अपने मौजूदा लाइसेंस को रिन्यू कराया हो, इस लेख में आपको अपने ड्राइविंग लाइसेंस का स्टेटस आसानी से ऑनलाइन देखने का तरीका बताया जाएगा.

 

पश्चिम बंगाल में अपने ड्राइविंग लाइसेंस का स्टेटस कब देखना चाहिए?

 

अपने ड्राइविंग लाइसेंस का स्टेटस देखने का महत्व

 

मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के अनुसार भारतीय सड़कों पर मोटर वाहन चलाने के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है. इस तरह आपका ड्राइविंग लाइसेंस एक अहम दस्तावेज़ बन जाता है. इससे आपको भारतीय सड़कों पर कानूनी रूप से वाहन चलाने और ट्रैफिक के कानूनों का पालन करने की अनुमति मिल जाती है. ड्राइविंग लाइसेंस का इस्तेमाल पहचान के प्रमाण (आइडेंटिटी प्रूफ) के रूप में भी किया जाता है और यह वाहन बीमा से जुड़े दावे पाने में भी मददगार होता है. अपने ड्राइविंग लाइसेंस का स्टेटस देखने से आपको इसकी वैधता के बारे में जानकारी मिलती है, क्योंकि यह अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग हो सकती है. स्टेटस देखकर आप जान सकते हैं कि लाइसेंस को कब रिन्यू कराना चाहिए और साथ ही अन्य जानकारी भी देखने को मिलती है. वैध लाइसेंस के बिना ड्राइविंग करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है जिसमें जुर्माना और सजा शामिल है.

 

पश्चिम बंगाल में अपने ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन का स्टेटस देखने की प्रक्रिया क्या है?

 

प्रक्रिया की जानकारी

 

डिजिटल सेवाओं के बेहतर होने से पश्चिम बंगाल में अपने ड्राइविंग लाइसेंस का स्टेटस देखने की प्रक्रिया बहुत सरल हो गई है. अब RTO जाने के लिए आपको छुट्टी लेने की जरूरत नहीं है. अगर आपके पास इंटरनेट है, तो ये प्रक्रियाएं आपके मोबाइल फोन या कंप्यूटर से आसानी से पूरी की जा सकती हैं. इसका उद्देश्य आपको सिलसिलेवार तरीके से पूरी जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि आप तुरंत और आसानी से जानकारी पा सकें.

 

आपके ड्राइविंग लाइसेंस का स्टेटस देखने की प्रक्रिया में कुछ अहम स्टेप शामिल हैं. ऑनलाइन, आप 'परिवहन सेवा' वेबसाइट या पश्चिम बंगाल परिवहन विभाग की आधिकारिक साइट पर जा सकते हैं. अपने ड्राइविंग लाइसेंस के स्टेटस और अन्य संबंधित सवालों के लिए यह बहुत तेज और आसान तरीका है. जो लोग ऑफलाइन तरीके पसंद करते हैं, उनके लिए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) पर जाना अभी भी सबसे सही विकल्प हैं, भले ही उसमें ज्यादा समय लगता हो.

 

पश्चिम बंगाल में अपने ड्राइविंग लाइसेंस का स्टेटस देखने के लिए सुझाव

 

अपने ड्राइविंग लाइसेंस का स्टेटस देखने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले, पक्का करें कि आपके पास यह जानकारी और जरूरत की चीजें उपलब्ध हैं.

  • ड्राइविंग लाइसेंस नंबर : आपको अपने ड्राइविंग लाइसेंस या ड्राइविंग लाइसेंस नंबर की जरूरत पड़ेगी, जो स्मार्ट कार्ड पर लिखा होता है. नए ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन पर यह बात लागू नहीं होती है.
  • जन्मतिथि : सारथी, परिवहन सेवा वेबसाइट को आपकी पहचान की पुष्टि करने के लिए यह जानकारी चाहिए.
  • आवेदन का नंबर : आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद, एक आवेदन का नंबर दिया जाता है और यह नंबर आपके आवेदन के स्टेटस को ट्रैक करने के लिए अहम होता है.
  • रजिस्टर किया गया मोबाइल नंबर : पक्का करें कि आपके पास वही मोबाइल नंबर है जो परिवहन विभाग में रजिस्टर किया गया है, ताकि आपको वेरिफिकेशन के लिए वन-टाइम पासवर्ड (OTP) मिल सके.

अगर जरूरी हो, तो रजिस्टर किए गए पते को वेरिफाई करने और OTP के लिए SMS सेवा का इस्तेमाल करने के लिए आधार कार्ड जैसे अन्य दस्तावेजों को अपने पास रखें.

 

पश्चिम बंगाल में ड्राइविंग लाइसेंस का स्टेटस देखने के तरीके क्या हैं?

 

परिवहन सेवा वेबसाइट

 

परिवहन सेवा वेबसाइट का प्रबंधन सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) करता है और यह भारत में परिवहन से संबंधित सभी सेवाओं के लिए एक व्यापक पोर्टल है. यह तरीका, भारत में अपने ड्राइविंग लाइसेंस का स्टेटस देखने का अब तक का सबसे आसान तरीका है, क्योंकि क्षेत्रीय या राज्य परिवहन वेबसाइटें भी आपको इसी वेबसाइट पर आवेदन के स्टेटस वाले पेज पर भेजती हैं. अपने ड्राइविंग लाइसेंस का स्टेटस देखने के लिए यहां पांच आसान स्टेप दिए गए हैं.

 

1. आगे दिए गए लिंक के जरिए अपने वेब ब्राउजर से परिवहन सेवा वेबसाइट पर जाएं - https://parivahan.gov.in/parivahan/.

 

Check  License status in West Bengal

 

2. "Online Services" ड्रॉप डाउन पर जाएं और "Driving Licence Related Services" चुनें.

 

How to check Licence status in West Bengal

 

3. एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको ड्रॉप डाउन मेनू से राज्य चुनना होगा. इस ड्रॉप डाउन से "West Bengal" चुनें. यह कई विकल्पों वाले पेज पर रीडायरेक्ट करेगा. पेज में ऊपर की ओर हाइलाइट किए गए सेक्शन को देखें जिस पर "Application Status" लिखा होता है और उस टैब को चुनें.

4. वेबसाइट पर अब आपको कैप्चा कोड के साथ आवेदन का नंबर और जन्मतिथि डालनी होगी. जानकारी डालने के बाद, "Submit" चुनें. 

 

How to check Licence status in West Bengal

 

5. आपके ड्राइविंग लाइसेंस का स्टेटस, स्क्रीन पर दिखाई देगा. आप समय-सीमा खत्म होने की तारीख, रिन्यूअल स्टेटस और पेंडिंग आवेदन जैसी जानकारी देख सकते हैं.

 

परिवहन सेवा वेबसाइट का इस्तेमाल करना काफी आसान है. यह आपके ड्राइविंग लाइसेंस का स्टेटस देखने के साथ-साथ कई और सेवाएं भी देती है. आप नए लाइसेंस के लिए भी आवेदन कर सकते हैं, अपने मौजूदा लाइसेंस को रिन्यू कर सकते हैं और इस पोर्टल के जरिए अपनी जानकारी अपडेट कर सकते हैं. परिवहन से जुड़े सभी काम इस एक वेबसाइट पर किए जा सकते हैं.

 

मौजूदा ड्राइविंग लाइसेंस धारकों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस का स्टेटस ऑनलाइन देखें

 

अगर आपके पास पहले से ड्राइविंग लाइसेंस है और आप उसकी वैधता देखना चाहते हैं या अन्य संबंधित सेवाओं की जानकारी देखना चाहते हैं, तो बस ये स्टेप अपनाएं.

 

1. https://parivahan.gov.in/parivahan/ पर जाएं.

 

How to check Licence status in West Bengal

 

2. ड्रॉप डाउन से "Information Services" चुनें, फिर "Know Your Licence Details" को चुनें.

 

How to check Licence status in West Bengal

 

3. दिखाए गए पेज पर, "ड्राइविंग लाइसेंस का नंबर" डालें, फिर अपनी "जन्मतिथि" के साथ-साथ, "वेरिफिकेशन/कैप्चा कोड" डालें.

 

How to check Licence status in West Bengal

 

आपको अन्य संबंधित जानकारी के साथ, आपके ड्राइविंग लाइसेंस और इसके स्टेटस से जुड़ी जानकारी दिखाई जाएगी. इस वेबसाइट पर, आप इंटरनैशनल ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने या अपने एक्सपायर हो चुके ड्राइविंग लाइसेंस के रिन्युअल जैसी ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी कई सेवाएं चुन सकते हैं.

 

इन ऑनलाइन तरीकों से, आप RTO जाए बिना अपने ड्राइविंग लाइसेंस के स्टेटस को तुरंत और आसानी से देख सकते हैं. ये प्लेटफॉर्म हर समय काम करते हैं, जिससे आपके लिए किसी भी समय अपना स्टेटस देखना आसान हो जाता है.

 

ड्राइविंग लाइसेंस का स्टेटस देखने के लिए ऑफलाइन तरीके

 

अगर आप व्यक्तिगत रूप से अपने ड्राइविंग लाइसेंस का स्टेटस देखना चाहते हैं या आपके पास इंटरनेट नहीं है, तो आप अपने स्थानीय RTO में जा सकते हैं. इसके लिए नीचे दी गई प्रक्रिया अपनाएं:

 

1. अपना नजदीकी RTO ढूंढें.

2. कामकाज का समय अलग-अलग RTO में अलग-अलग हो सकता है, लेकिन आम तौर पर हफ्ते के कामकाजी दिनों में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक काम होता है. वहां लंच से पहले जाना सही रहता है.

3. RTO में, हेल्प डेस्क या ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी समस्याओं को हल करने वाले काउंटर पर जाएं. वहां आपसे आवेदन का नंबर और अन्य जरूरी जानकारी मांगी जा सकती है.

4. RTO कर्मचारी अपने सिस्टम में आपके ड्राइविंग लाइसेंस का स्टेटस देखेगा और जरूरी जानकारी देगा.

 

ऑनलाइन तरीकों की तुलना में RTO जाना ज्यादा समय लेने वाली प्रक्रिया है. हालांकि, अगर आपको व्यक्तिगत सहायता चाहिए या आपको ड्राइविंग लाइसेंस के बारे में खास सवाल पूछने हैं, तो यह एक भरोसेमंद विकल्प है. RTO कर्मचारी पूरी जानकारी दे सकते हैं और आपकी किसी भी समस्या को हल करने में मदद कर सकते हैं.

 

गलतियों को ठीक करना

 

अगर आपको अपने ड्राइविंग लाइसेंस के स्टेटस में गलतियां मिलती हैं, जैसे कि गलत व्यक्तिगत जानकारी या स्टेटस अपडेट, तो इन स्टेप का पालन करें.

 

अपनी जानकारी में बदलाव या अपडेट करने के लिए

 

परिवहन सेवा वेबसाइट, https://parivahan.gov.in/parivahan/ पर मिलने वाली ऑनलाइन सेवाओं से ऐसा करना आसान हो गया है. "Online Services" को चुनने पर आपको अपने उस राज्य को चुनने के लिए कहा जाएगा जहां लाइसेंस जारी किया गया था और और उस राज्य वाले पेज पर आपको अलग-अलग विकल्प दिखाई देंगे.

 

आप जो काम करना चाहते हैं अगर वह विकल्प दिखाई दे रहा है, तो उसे चुनें. जैसे कि पता बदलने के लिए "Apply for Change of Address" चुनें. आप अपनी व्यक्तिगत जानकारी और संबंधित डेटा से जुड़ी कई तरह की समस्याओं (ड्राइविंग लाइसेंस को बदलना/अन्य) के लिए "DL Services" चुन सकते हैं. सहायक दस्तावेजों की कॉपी को ऑनलाइन फॉर्म के साथ जोड़ना (अटैच करना) जरूरी हो सकता है.

 

सीधे RTO से संपर्क करें 

 

RTO से जारी किए जाने वाले लाइसेंस पर जाएं और हेल्पडेस्क पर परेशानी बताएं. वेरिफिकेशन के लिए वे आपसे पहचान से जुड़ी जानकारी या दस्तावेज मांग सकते हैं. आपको 'सुधार करने लिए रिक्वेस्ट फॉर्म जमा करना होगा और साथ ही सहायक दस्तावेजों की कॉपी दिखानी होंगी, जैसे कि आपका पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और कोई अन्य जरूरी जानकारी.

 

आपके नाम, पते या जन्म तिथि जैसी व्यक्तिगत जानकारी से जुड़ी समस्या होने पर, आपको अपना आधार कार्ड, पासपोर्ट या अन्य सरकारी पहचान पत्र जमा करना पड़ सकता है. यह पक्का कर लें कि आपकी दी हुई जानकारी आधिकारिक रिकॉर्ड में मौजूद और सटीक है, ताकि भविष्य में होने वाली परेशानियों से बचा जा सके.

 

प्रक्रिया देरी से पूरी होने की समस्या से निपटना

 

कभी-कभी, आपके ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन या रिन्युअल की प्रक्रिया पूरी होने में देरी हो सकती है. ऐसी स्थितियों में इन स्टेप का पालन करें.

 

1. प्रक्रिया पूरी होने का समय देखें

 

अपने क्षेत्र में ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन और रिन्युअल की प्रक्रिया में लगने वाले समय के बारे में जानें. यह जानकारी आम तौर पर परिवहन विभाग की वेबसाइट पर मिल सकती है.

2. अपने आवेदन का स्टेटस जानें

 

अपने आवेदन का स्टेटस ऑनलाइन जानने के लिए अपने आवेदन के नंबर का इस्तेमाल करें. परिवहन सेवा और पश्चिम बंगाल परिवहन विभाग, दोनों वेबसाइटें ट्रैकिंग सेवाएं देती हैं. प्रक्रिया जानने के लिए ऊपर दिए गए सेक्शन पर जाएं.

 

3. RTO के कर्मचारियों से संपर्क करें

 

अगर प्रक्रिया पूरी होने का समय सामान्य अवधि से ज्यादा हो गया है, तो अपडेट पाने के लिए RTO के कर्मचारियों से संपर्क करें. वे किसी भी देरी और पूरा होने के लिए अनुमानित समय-सीमा के बारे में जानकारी दे सकते हैं.

 

4. अगर जरूरी लगे, तो समस्या के बारे में उच्च अधिकारियों से बात करें

 

अगर देरी ज्यादा होती है या कोई सही जवाब नहीं मिलता, तो परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों को मामले के बारे में बताएं. आप वेबसाइटों पर दिए गए आधिकारिक माध्यमों के जरिए भी शिकायत कर सकते हैं.

 

फॉलो-अप लेते रहने और देरी होने के बारे में बताने से आपका ड्राइविंग लाइसेंस समय से बन जाता है या रिन्यू हो जाता है और कानून का पालन करने में मदद मिलती है.

 

इस लेख से, आप आसानी से पश्चिम बंगाल में अपने ड्राइविंग लाइसेंस का स्टेटस देख सकते हैं और सभी कानूनी शर्तों को पूरा कर सकते हैं. चाहे आप ऑनलाइन तरीकों का इस्तेमाल करना चुनें या सीधे RTO पर जाना पसंद करें, अब आपके पास अपना ड्राइविंग लाइसेंस बेहतर ढंग से मैनेज करने के लिए सभी जानकारी है.
 

अगर आप किसी अन्य राज्य/शहर के ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन का स्टे्टस देखना चाहते हैं तो नीचे दी गई टेबल में दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें -
 

शहर/राज्यड्राइविंग लाइसेंस स्टेटस चेक करने का लिंक
उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में ड्राइविंग लाइसेंस स्टेटस चैक करें
मुंबईमुंबई में ड्राइविंग लाइसेंस स्टेटस ऑनलाइन देखें
दिल्लीदिल्ली में ड्राइविंग लाइसेंस स्टेटस जानें
गुजरातगुजरात में ड्राइविंग लाइसेंस स्टेटस कैसे देखें
बेंगलुरुबेंगलुरु में ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस स्टेटस चेक करें
केरलकेरल में ड्राइविंग लाइसेंस स्टेटस जानने का तरीका

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सभी को बड़ा करें
सवाल: पश्चिम बंगाल में ड्राइविंग लाइसेंस मिलने में कितना समय लगता है?
सवाल: मुझे अपने ड्राइविंग लाइसेंस का स्टेटस ऑनलाइन देखने के लिए क्या जानकारी चाहिए?
सवाल: अगर मेरे ड्राइविंग लाइसेंस का स्टेटस 'Rejected' (अस्वीकार किया गया) दिखाया जाता है, तो मुझे क्या करना चाहिए?
सवाल: क्या मोबाइल फ़ोन पर अपने ड्राइविंग लाइसेंस का स्टेटस देखा जा सकता है?
सवाल: क्या ड्राइविंग लाइसेंस का स्टेटस ऑनलाइन देखने के लिए कोई फीस लगती है?
सवाल: क्या SMS से अपने ड्राइविंग लाइसेंस का स्टेटस ट्रैक किया जा सकता है?
सवाल: मैं मदद पाने के लिए पश्चिम बंगाल परिवहन विभाग से संपर्क कैसे करूं?
सवाल: क्या मेरे ड्राइविंग लाइसेंस का स्टेटस ऑनलाइन देखना अनिवार्य है या सीधे RTO जाकर स्टेटस देखा जा सकता है?
Ad
How to Renew RC After Expiry Online
कार नॉलेज
कार की RC की वैधता समाप्त होने पर नवीकरण कैसे करवायें? जानें पूरी प्रक्रिया
Pratik Sarin
Pratik Sarin
18 Mar 2026
1 मिनट में पढ़ें
Road Tax in Haryana
कार नॉलेज
हरियाणा में गाड़ी खरीदने पर रोड टैक्स कितना है? जानिए शुल्क, प्रक्रिया और ज़रूरी दस्तावेज़
Pratik Sarin
Pratik Sarin
17 Mar 2026
1 मिनट में पढ़ें
Ad
road tax in madhya pradesh
कार नॉलेज
मध्यप्रदेश में रोड टैक्स 2026 – जानिए गणना, भुगतान का तरीका एवं सम्पूर्ण जानकारी
Pratik Sarin
Pratik Sarin
16 Mar 2026
1 मिनट में पढ़ें
Small Cars in India
कार नॉलेज
2025 की टॉप 10 छोटी कारें – नई कीमतें, माइलेज और फीचर्स के साथ पूरी लिस्ट
Pratik Sarin
Pratik Sarin
16 Mar 2026
4 मिनट में पढ़ें
complain against incorrect traffic challan
नियम और कानून
गलती से जारी किए गए ट्रैफिक चालान के खिलाफ शिकायत कैसे दर्ज करें
Pratik Sarin
Pratik Sarin
16 Mar 2026
1 मिनट में पढ़ें
cng kit price in india
कार नॉलेज
2026 में CNG किट की कीमतें – भारत में बेहतरीन कन्वर्जन किट ब्रांड्स और फीचर्स की सूची
Pratik Sarin
Pratik Sarin
16 Mar 2026
1 मिनट में पढ़ें
BH Number Plate_ Bharat Series Number Plate Registration
कार नॉलेज
BH नंबर प्लेट - भारत सीरिज नंबर प्लेट की आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज व सम्पूर्ण जानकारी
Pratik Sarin
Pratik Sarin
16 Mar 2026
1 मिनट में पढ़ें
How To Transfer Vehicle Registration From One State To Another with Cost
कार नॉलेज
एक राज्य से दूसरे राज्य में गाड़ी का पंजीकरण स्थानांतरण कैसे करें: जानें पूरी प्रक्रिया
Pratik Sarin
Pratik Sarin
11 Mar 2026
1 मिनट में पढ़ें
Cheapest Cars In India in 2025
कार नॉलेज
ये हैं 2026 की 15 सबसे सस्ती कारें
Pratik Sarin
Pratik Sarin
06 Mar 2026
4 मिनट में पढ़ें
tata nexon tyre specifications
कार नॉलेज
Tata Nexon के टायर साइज, कीमत और सही Tyre Pressure की पूरी जानकारी
Pratik Sarin
Pratik Sarin
24 Feb 2026
1 मिनट में पढ़ें
Road Tax in Haryana
1 मिनट में पढ़ें
1
हरियाणा में गाड़ी खरीदने पर रोड टैक्स कितना है? जानिए शुल्क, प्रक्रिया और ज़रूरी दस्तावेज़
17 Mar 2026
Pratik Sarin
Pratik Sarin
CARS24’s Pre‑Delivery Inspection
1 मिनट में पढ़ें
2
कार के Windshield और Side Glass कैसे चेक करें? Inspection Steps और Glass ID गाइड
23 Jan 2026
Pratik Sarin
Pratik Sarin
Torque Converter Explained_ How it Works and the Best Cars
1 मिनट में पढ़ें
3
Torque Converter क्या होता है? कैसे काम करता है और बेस्ट कारें कौन-सी हैं
11 Jan 2026
Pratik Sarin
Pratik Sarin
Learner's Licence Online & Offline Apply in maharashtra
1 मिनट में पढ़ें
4
महाराष्ट्र में लर्नर लाइसेंस कैसे बनवाएं? ऑनलाइन और ऑफलाइन पूरा प्रोसेस
29 Dec 2025
Pratik Sarin
Pratik Sarin
Best FASTag in India
1 मिनट में पढ़ें
5
भारत में सबसे बेहतरीन FASTag कौन सा है? जानें टॉप कंपनियां, फीस और फायदे
22 Dec 2025
Pratik Sarin
Pratik Sarin
Petrol vs Diesel car resale value.webp
1 मिनट में पढ़ें
6
पेट्रोल या डीज़ल: कौन सी कार बेहतर रीसेल वैल्यू देती है?
09 Dec 2025
Pratik Sarin
Pratik Sarin
Road Tax in Punjab
1 मिनट में पढ़ें
7
पंजाब में रोड टैक्स कितना है? शुल्क और जरूरी दस्तावेज की पूरी जानकारी
16 Oct 2025
Pratik Sarin
Pratik Sarin
Best V6 Engine Cars in India
1 मिनट में पढ़ें
8
V6 इंजन से लैस बेस्ट कारें भारत में – ड्राइविंग के शौकीनों के लिए परफेक्ट चॉइस
30 Sept 2025
Pratik Sarin
Pratik Sarin
FASTag Annual Pass Launch
1 मिनट में पढ़ें
9
नेशनल हाइवे पर अनलिमिटेड सफर सिर्फ ₹3000 में – जानिए FASTag पास कैसे लें
04 Sept 2025
Pratik Sarin
Pratik Sarin
Ad