Cars24
Ad
केरल में ड्राइविंग लाइसेंस स्टेटस ऑनलाइन देखने का तरीका
केरल में ड्राइविंग लाइसेंस स्टेटस ऑनलाइन देखने का तरीका

केरल में ऑनलाइन ऐसे देखें अपने ड्राइविंग लाइसेंस का स्टेटस

21 Nov 2025
Key highlights
  • 1
    अपने ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन का स्टेटस ऑनलाइन देखने का तरीका जानें
  • 2
    आसानी से अपने ड्राइविंग लाइसेंस का स्टेटस ट्रैक करने के लिए पोर्टल के बारे में जानें
  • 3
    डुप्लीकेट DL और रिन्यूअल का स्टेटस ऑनलाइन ट्रैक करने का तरीका जानें
आउटलाइन

केरल, जिसे "गॉड्स ओन कंट्री" कहा जाता है, न सिर्फ पर्यटकों के लिए बल्कि ड्राइविंग पसंद करने वालों के लिए भी एक शानदार जगह है। यहां के शांत बैकवॉटर्स, खूबसूरत पहाड़ियां और व्यस्त शहरी इलाके, हर तरह के ड्राइविंग अनुभव का आनंद लेने का मौका देते हैं। लेकिन केरल की खूबसूरती का आनंद उठाते समय सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुचारू बनी रहे।

 

केरल मोटर व्हीकल्स डिपार्टमेंट (MVD) ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की एक विस्तृत प्रक्रिया अपनाता है, जिसमें ऑनलाइन आवेदन, लर्नर लाइसेंस जारी करना, ड्राइविंग टेस्ट और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल है। अच्छी बात यह है कि यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और आसान बना दी गई है, जिससे आवेदक कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन अपने ड्राइविंग लाइसेंस की स्थिति जांच सकते हैं। आइए, जानते हैं कि केरल में ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन की स्थिति कैसे देखें।

 

केरल में ड्राइविंग लाइसेंस का स्टेटस देखने का तरीका

 

आप केरल में अपने ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन का स्टेटस RTO में जाकर (ऑफलाइन) देख सकते हैं और किसी एक ऑनलाइन पोर्टल का इस्तेमाल करके ऑनलाइन देख सकते हैं. ऑनलाइन पोर्टल में 'परिवहन' वेबसाइट या केरल मोटर वाहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट शामिल हैं.

केरल में ड्राइविंग लाइसेंस का स्टेटस ऑनलाइन देखने के लिए सिलसिलेवार निर्देश नीचे दिए गए हैं:

 

सारथी परिवहन पोर्टल पर अपने ड्राइविंग लाइसेंस का स्टेटस देखने का क्या तरीका है?

 

स्टेप 1: आधिकारिक सारथी परिवहन वेबसाइट पर जाएं.

 

केरल में ड्राइविंग लाइसेंस स्टेटस ऑनलाइन देखने का तरीका

 

स्टेप 2: सबसे ऊपर दिए गए मेनू में ‘Online Services’ के तहत, “Driving Licence Related Services” चुनें.

 

केरल में ड्राइविंग लाइसेंस स्टेटस ऑनलाइन देखने का तरीका

 

स्टेप 3: राज्य के तौर पर केरल चुनें. 

 

केरल में ड्राइविंग लाइसेंस स्टेटस ऑनलाइन देखने का तरीका

 

स्टेप 4: ड्राइविंग लाइसेंस सर्विस पेज पर, मेनू के सबसे ऊपर दाएं कोने में "Application Status" बॉक्स पर क्लिक करें. 

 

केरल में ड्राइविंग लाइसेंस स्टेटस ऑनलाइन देखने का तरीका

 

स्टेप 5: इसके बाद मांगी गई जानकारी डालें, जैसे कि आपके आवेदन का नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड. 

स्टेप 6: इसके बाद “Submit” पर क्लिक करें.

 

केरल में ड्राइविंग लाइसेंस स्टेटस ऑनलाइन देखने का तरीका

 

आपके ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन का स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा. 

 

क्षेत्रीय परिवहन पोर्टल का इस्तेमाल करके अपने ड्राइविंग लाइसेंस का स्टेटस देखने का क्या तरीका है?

 

स्टेप 1: केरल राज्य परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

 

केरल में ड्राइविंग लाइसेंस स्टेटस ऑनलाइन देखने का तरीका

 

स्टेप 2: स्क्रॉल करके नीचे दिए गए विकल्पों पर जाएं और “Citizen Corner” पर क्लिक करें. आपको सिटिजन कॉर्नर पेज पर भेज दिया जाएगा, जहां आपको दी जाने वाली सेवाओं की सूची दिखाई देगी. 

 

केरल में ड्राइविंग लाइसेंस स्टेटस ऑनलाइन देखने का तरीका

 

स्टेप 3: इस पेज पर, “Licence” टाइटल वाले बॉक्स पर क्लिक करें. आपको परिवहन साइट के ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी सेवाओं वाले पेज पर भेज दिया जाएगा. 

 

केरल में ड्राइविंग लाइसेंस स्टेटस ऑनलाइन देखने का तरीका

 

स्टेप 4: इस पेज पर, सबसे ऊपर दाईं ओर “Application Status” बॉक्स पर क्लिक करें.

 

केरल में ड्राइविंग लाइसेंस स्टेटस ऑनलाइन देखने का तरीका

 

स्टेप 5: दिए गए बॉक्स में अपने आवेदन का नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड डालें. 

स्टेप 6: पूरी जानकारी भरने के बाद “Submit” पर क्लिक करें.

 

केरल में ड्राइविंग लाइसेंस स्टेटस ऑनलाइन देखने का तरीका

 

आपके ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन का स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा.

 

ड्राइविंग लाइसेंस एक्सट्रैक्ट और ड्राइविंग लाइसेंस बैकलॉग क्या होता है? 

ड्राइविंग लाइसेंस एक्सट्रैक्ट

 

डीएल एक्सट्रैक्ट एक आधिकारिक दस्तावेज़ होता है जिसमें किसी व्यक्ति के ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी सभी जानकारियां शामिल होती हैं, जैसे लाइसेंस नंबर, जारी करने और वैधता की तारीख, किन वाहनों को चलाने की अनुमति है आदि। इसके अलावा, इस जानकारी में लाइसेंस रखने वाले व्यक्ति पर लगाए गए सभी पाबंदियों, जुर्मानों या ट्रैफिक के उल्लंघन की जानकारी दिखाई जाती है. मूल रूप से, ड्राइविंग लाइसेंस एक्सट्रैक्ट किसी स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस की कॉपी होती है, जिसे ऑनलाइन देखा जा सकता है या पेपर पर प्रिंट कराया जा सकता है. आम तौर पर, ड्राइविंग लाइसेंस एक्सट्रैक्ट की जरूरत तब पड़ती है, जब किसी इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट के लिए आवेदन किया जाए या ऑटो-इंश्योरेंस का दावा किया जाए. अपना ड्राइविंग लाइसेंस एक्सट्रैक्ट पाने के लिए, आप RTO में जा सकते हैं या इन स्टेप के जरिए इसे ऑनलाइन देख सकते हैं:

 

स्टेप 1: आधिकारिक Sarathi.Parivahan वेबसाइट पर जाएं.

स्टेप 2: सबसे ऊपर दिए गए मेनू में “Online Services” के तहत, “Driving Licence Related Services” चुनें.

स्टेप 3: राज्य के तौर पर केरल चुनें. 

स्टेप 4: ड्राइविंग लाइसेंस की सेवाओं वाले पेज पर, “DL Extract” आइकन पर क्लिक करें.

स्टेप 5: दिए गए बॉक्स में अपने आवेदन का नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड डालें. 

स्टेप 6: सही से जानकारी डालने के बाद, “Get DL Details” पर क्लिक करें.

आपका ड्राइविंग लाइसेंस एक्सट्रैक्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसमें आपके ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी पूरी जानकारी शामिल होगी.

 

ड्राइविंग लाइसेंस बैकलॉग

 

ड्राइविंग लाइसेंस बैकलॉग तब लगता है जब किसी व्यक्ति का ड्राइविंग लाइसेंस डिजिटल सिस्टम में उपलब्ध नहीं हुआ है और किसी भी नए डेटा की एंट्री मैन्युअल तरीके से करनी पड़ती है. इस वजह से ढेर सारी एंट्री प्रोसेस की जाने के लिए इकट्ठा हो जाती हैं. डेटा की एंट्री, परिवहन विभाग करता है, लेकिन लाइसेंस रखने वाले लोग अपने ड्राइविंग लाइसेंस पर लगे ड्राइविंग लाइसेंस बैकलॉग को क्लियर कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें वेरिफिकेशन कराने के लिए अपने आधिकारिक दस्तावेज लेकर RTO जाना होगा.


केरल में अपने डुप्लीकेट लाइसेंस या लाइसेंस रिन्यूअल का स्टेटस देखने का तरीका

 

ड्राइविंग लाइसेंस खो जाने, चोरी हो जाने या खराब हो जाने पर, आवेदक 'परिवहन' वेबसाइट पर जाकर डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसी तरह, अगर ड्राइविंग लाइसेंस की समय-सीमा खत्म होने वाली हो या खत्म हो गई हो, तो आवेदक ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं. दोनों ही मामलों में, आवेदक 'परिवहन' वेबसाइट पर जाकर ऊपर बताए गए स्टेप के जरिए अपने डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस या ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल का स्टेटस देख सकते हैं.


स्टेप 1: आधिकारिक Sarathi.Parivahan वेबसाइट पर जाएं.

स्टेप 2: सबसे ऊपर दिए गए मेनू में “Online Services” के तहत, “Driving Licence Related Services” चुनें.

स्टेप 3: राज्य के तौर पर केरल चुनें.  

स्टेप 4: ड्राइविंग लाइसेंस के सेवाओं वाले पेज पर, “Application Status” बॉक्स पर क्लिक करें.

स्टेप 5: अपने आवेदन का नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड डालें. 

स्टेप 6: 'Submit' पर क्लिक करें.

आपके डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस या ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल का स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा.

 

केरल में अपने ड्राइविंग लाइसेंस का स्टेटस देखने के लिए सुझाव

 

केरल में ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन का स्टेटस देखने से जुड़ी कुछ अहम बातें नीचे बताई गई है:

  • ड्राइविंग टेस्ट होने के दिन से लेकर, आवेदक के रजिस्टर किए गए पते पर ड्राइविंग लाइसेंस पहुँचने में लगभग 30 दिन लगते हैं. 
  • RTO आम तौर पर ड्राइविंग लाइसेंस को तीन हफ्तों में प्रक्रिया पूरी कर देता है और लाइसेंस डिलीवर होने कुछ दिन और लगते हैं.
  • RTO के नियमों और प्रोटोकॉल में बदलाव हो सकता है, इसलिए सभी आवेदकों को यह सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर अपने आवेदन का स्टेटस देखते रहें.
  • केरल में अगर किसी व्यक्ति का ड्राइविंग लाइसेंस खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो वह व्यक्ति डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन दे सकता है. वह परिवहन साइट पर डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस का स्टेटस भी देख सकता है. 
  • अगर केरल में किसी व्यक्ति के ड्राइविंग लाइसेंस की समय-सीमा खत्म होने वाली है या खत्म हो गई है, तो वह व्यक्ति ड्राइविंग लाइसेंस के रिन्यूअल के लिए आवेदन कर सकता है. ड्राइविंग लाइसेंस के रिन्यूअल का स्टेटस भी परिवहन साइट पर ऑनलाइन देखा जा सकता है 
  • केरल में एक मान्य ड्राइविंग लाइसेंस मिलने के बाद, आवेदक इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट के लिए भी आवेदन कर सकते हैं

 

अगर आप किसी अन्य राज्य/शहर के ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन का स्टे्टस देखना चाहते हैं तो नीचे दी गई टेबल में दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें -

 

शहर/राज्यड्राइविंग लाइसेंस स्टेटस चेक करने का लिंक
उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में ड्राइविंग लाइसेंस स्टेटस चैक करें
पश्चिम बंगालपश्चिम बंगाल में ड्राइविंग लाइसेंस स्टेटस कैसे चैक करें
मुंबईमुंबई में ड्राइविंग लाइसेंस स्टेटस ऑनलाइन देखें
दिल्लीदिल्ली में ड्राइविंग लाइसेंस स्टेटस जानें
गुजरातगुजरात में ड्राइविंग लाइसेंस स्टेटस कैसे देखें
बेंगलुरुबेंगलुरु में ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस स्टेटस चेक करें

 

निष्कर्ष

 

हमने केरल में ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन का स्टेटस देखने से जुड़ी सभी अहम जानकारी बताई और इसका हर स्टेप भी समझाया है, फिर चाहे स्टेटस नए ड्राइविंग लाइसेंस का हो, डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस का या फिर ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल का. ध्यान रखें कि परिवहन वेबसाइट, भारत में लाइसेंस से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं के लिए आधिकारिक प्लैटफॉर्म है और इस पोर्टल के जरिए किसी भी संबंधित आवेदन या स्टेटस को देखा जा सकता है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सभी को बड़ा करें
सवाल: केरल में ड्राइविंग लाइसेंस मिलने में कितना समय लगता है?
सवाल: ड्राइविंग लाइसेंस और ड्राइविंग लाइसेंस एक्सट्रैक्ट में क्या अंतर है?
सवाल: लर्नर का ड्राइविंग लाइसेंस कब तक मान्य रहता है?
सवाल: क्या मेरे पास लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस को रिन्यू कराने की सुविधा है?
सवाल: अगर मैं ड्राइविंग टेस्ट को पहली बार में पास न कर पाउं, तो क्या मुझे फिर से टेस्ट देने का मौका मिलेगा?
सवाल: अगर मेरे पास पहले से ड्राइविंग लाइसेंस है, तो मैं इसका स्टेटस कैसे देखूं?
सवाल: मैं केरल परिवहन विभाग से संपर्क कैसे करूं?सवाल: मैं केरल परिवहन विभाग से संपर्क कैसे करूं?
सवाल: क्या मेरे पास मोबाइल ऐप से केरल में ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन का स्टेटस देखने की सुविधा है?
सवाल: मैं DigiLocker पर अपना ड्राइविंग लाइसेंस कैसे डाउनलोड करूं?
सवाल: अगर केरल में मेरे ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन का स्टेटस अपडेट नहीं होता या गड़बड़ी दिखाता है, तो मुझे क्या करना चाहिए?
सवाल: क्या कोई ऐसा तरीका है जिससे मुझे अपने ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन के स्टेटस का नोटिफिकेशन मिले?
Ad
How to Renew RC After Expiry Online
कार नॉलेज
कार की RC की वैधता समाप्त होने पर नवीकरण कैसे करवायें? जानें पूरी प्रक्रिया
Pratik Sarin
Pratik Sarin
18 Mar 2026
1 मिनट में पढ़ें
Road Tax in Haryana
कार नॉलेज
हरियाणा में गाड़ी खरीदने पर रोड टैक्स कितना है? जानिए शुल्क, प्रक्रिया और ज़रूरी दस्तावेज़
Pratik Sarin
Pratik Sarin
17 Mar 2026
1 मिनट में पढ़ें
Ad
road tax in madhya pradesh
कार नॉलेज
मध्यप्रदेश में रोड टैक्स 2026 – जानिए गणना, भुगतान का तरीका एवं सम्पूर्ण जानकारी
Pratik Sarin
Pratik Sarin
16 Mar 2026
1 मिनट में पढ़ें
Small Cars in India
कार नॉलेज
2025 की टॉप 10 छोटी कारें – नई कीमतें, माइलेज और फीचर्स के साथ पूरी लिस्ट
Pratik Sarin
Pratik Sarin
16 Mar 2026
4 मिनट में पढ़ें
complain against incorrect traffic challan
नियम और कानून
गलती से जारी किए गए ट्रैफिक चालान के खिलाफ शिकायत कैसे दर्ज करें
Pratik Sarin
Pratik Sarin
16 Mar 2026
1 मिनट में पढ़ें
cng kit price in india
कार नॉलेज
2026 में CNG किट की कीमतें – भारत में बेहतरीन कन्वर्जन किट ब्रांड्स और फीचर्स की सूची
Pratik Sarin
Pratik Sarin
16 Mar 2026
1 मिनट में पढ़ें
BH Number Plate_ Bharat Series Number Plate Registration
कार नॉलेज
BH नंबर प्लेट - भारत सीरिज नंबर प्लेट की आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज व सम्पूर्ण जानकारी
Pratik Sarin
Pratik Sarin
16 Mar 2026
1 मिनट में पढ़ें
How To Transfer Vehicle Registration From One State To Another with Cost
कार नॉलेज
एक राज्य से दूसरे राज्य में गाड़ी का पंजीकरण स्थानांतरण कैसे करें: जानें पूरी प्रक्रिया
Pratik Sarin
Pratik Sarin
11 Mar 2026
1 मिनट में पढ़ें
Cheapest Cars In India in 2025
कार नॉलेज
ये हैं 2026 की 15 सबसे सस्ती कारें
Pratik Sarin
Pratik Sarin
06 Mar 2026
4 मिनट में पढ़ें
tata nexon tyre specifications
कार नॉलेज
Tata Nexon के टायर साइज, कीमत और सही Tyre Pressure की पूरी जानकारी
Pratik Sarin
Pratik Sarin
24 Feb 2026
1 मिनट में पढ़ें
Road Tax in Haryana
1 मिनट में पढ़ें
1
हरियाणा में गाड़ी खरीदने पर रोड टैक्स कितना है? जानिए शुल्क, प्रक्रिया और ज़रूरी दस्तावेज़
17 Mar 2026
Pratik Sarin
Pratik Sarin
CARS24’s Pre‑Delivery Inspection
1 मिनट में पढ़ें
2
कार के Windshield और Side Glass कैसे चेक करें? Inspection Steps और Glass ID गाइड
23 Jan 2026
Pratik Sarin
Pratik Sarin
Torque Converter Explained_ How it Works and the Best Cars
1 मिनट में पढ़ें
3
Torque Converter क्या होता है? कैसे काम करता है और बेस्ट कारें कौन-सी हैं
11 Jan 2026
Pratik Sarin
Pratik Sarin
Learner's Licence Online & Offline Apply in maharashtra
1 मिनट में पढ़ें
4
महाराष्ट्र में लर्नर लाइसेंस कैसे बनवाएं? ऑनलाइन और ऑफलाइन पूरा प्रोसेस
29 Dec 2025
Pratik Sarin
Pratik Sarin
Best FASTag in India
1 मिनट में पढ़ें
5
भारत में सबसे बेहतरीन FASTag कौन सा है? जानें टॉप कंपनियां, फीस और फायदे
22 Dec 2025
Pratik Sarin
Pratik Sarin
Petrol vs Diesel car resale value.webp
1 मिनट में पढ़ें
6
पेट्रोल या डीज़ल: कौन सी कार बेहतर रीसेल वैल्यू देती है?
09 Dec 2025
Pratik Sarin
Pratik Sarin
Road Tax in Punjab
1 मिनट में पढ़ें
7
पंजाब में रोड टैक्स कितना है? शुल्क और जरूरी दस्तावेज की पूरी जानकारी
16 Oct 2025
Pratik Sarin
Pratik Sarin
Best V6 Engine Cars in India
1 मिनट में पढ़ें
8
V6 इंजन से लैस बेस्ट कारें भारत में – ड्राइविंग के शौकीनों के लिए परफेक्ट चॉइस
30 Sept 2025
Pratik Sarin
Pratik Sarin
FASTag Annual Pass Launch
1 मिनट में पढ़ें
9
नेशनल हाइवे पर अनलिमिटेड सफर सिर्फ ₹3000 में – जानिए FASTag पास कैसे लें
04 Sept 2025
Pratik Sarin
Pratik Sarin
Ad