


Blink blink !
Its almost here


2025 में भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें - कीमत, फीचर, स्पेसिफिकेशन
- भारत में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों की लिस्ट
- 1. MG Comet EV - ₹6.9 लाख (एक्स-शोरूम)
- 2. Tata Tiago EV - ₹7.9 लाख (एक्स-शोरूम)
- 3. Tata Punch EV - ₹10.9 लाख (एक्स-शोरूम)
- 4. Citroen E-C3 - ₹11.7 लाख (एक्स-शोरूम)
- 5. Tata Tigor EV - ₹12.5 लाख (एक्स-शोरूम)
- भारत में इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनियां:
- भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री
- निष्कर्ष
पिछले कुछ सालों में, भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री काफी बढ़ी है. कार बनाने वाली कंपनियां इलेक्ट्रिक कार को ज्यादा किफायती बनाने की कोशिश कर रही हैं, ताकि वे पेट्रोल और डीजल वाली कार के बदले एक अच्छा विकल्प उपलब्ध करा सकें. पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के साथ-साथ पर्यावरण को लेकर बढ़ती चिंताओं की वजह से इलेक्ट्रिक वाहन इस्तेमाल करने का चलन तेजी से बढ़ा है. हालांकि, इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना महंगा पड़ता है और देश में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी बहुत मजबूत नहीं है. इन चुनौतियों के बावजूद पिछले कुछ सालों में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार लगातार बढ़ता जा रहा है. सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए रोड टैक्स और इनकम टैक्स में छूट देती है, जिससे लोगों की दिलचस्पी इनमें और बढ़ी है. हम भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों पर विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं.
भारत में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों की लिस्ट
मॉडल | माइलेज | बैटरी पैक | कीमत (₹ में) |
MG Comet EV | 230 km | 17.3 kWh | 6.9 लाख |
Tata Tiago EV | 315 km | 19.2 kWh और 24 kWh | 7.9 लाख और 9.9 लाख |
Tata Punch EV | 315 km और 425 km | 25 kWh और 35 kWh | 10.9 लाख और 12.9 लाख |
Citroen eC3 | 320 km | 29.2 kWh | 11.7 लाख |
Tata Tigor EV | 315 km | 26 kWh | 12.5 लाख |
1. MG Comet EV - ₹6.9 लाख (एक्स-शोरूम)
MG Comet EV आम इलेक्ट्रिक कारों से एकदम अलग है. यह भारत में MG की ऐसी पहली कार है, जो SUV नहीं है. MG Comet का डिजाइन बॉक्स जैसा है, जो इसे बाकी कारों से अलग बनाता है. भले ही यह भारत की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार है, फिर भी इसमें यात्रियों के लिए पर्याप्त जगह है. डिजाइनरों ने सामान्य दो-बॉक्स हैचबैक वाले डिजाइन को मोनो-वॉल्यूम आकार के साथ बदलकर ऐसा डिजाइन बनाया है (जहां केबिन और कार्गो वाली जगह को किसी बाउंड्री से अलग न करते हुए आपस में जोड़ दिया गया है). इस इलेक्ट्रिक कार की लंबाई सिर्फ 2.9 मीटर, चौड़ाई 1.5 मीटर और ऊंचाई 1.6 मीटर है, जिससे शहर के ट्रैफिक में इसे चलाना और तंग जगहों पर पार्क करना आसान हो जाता है. यह भारत की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार होने के साथ-साथ सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार भी है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹6.9 लाख है (एक्स-शोरूम).
इस कार का डिजाइन अन्य कारों से थोड़ा अलग है. 4-सीटर MG Comet में सिर्फ दो दरवाजे हैं, लेकिन सामने की सीटों पर फ्लिप और स्लाइड डिज़ाइन की वजह से पीछे तक आसानी से पहुँचा जा सकता है. MG Comet में हाई क्वालिटी वाली LED लाइटें हैं, जैसे हेडलाइट, टेललाइट, लाइट बार और एक चमकदार MG लोगो. ये सभी इसे स्टाइलिश और प्रीमियम बनाते हैं. MG Comet में 10.25 इंच की हाइ-रिजॉल्यूशन वाली दो कलर स्क्रीन हैं. एक में आपको टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है और दूसरी में ड्राइवर का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (जहां स्पीड, गियर, फ्यूल वगैरह की जानकारी दिखाई देती है) होता है.
MG Comet में 17.3 kWh वाली प्रिज्मैटिक सेल लिथियम-आयन बैटरी है. कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह कार 230 km तक की दूरी तय करती है. इस कार में टाइप-2 AC फास्ट चार्जर का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन DC फास्ट चार्जिंग की सुविधा नहीं है. बैटरी को 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में लगभग 5 घंटे लगते हैं और 100 प्रतिशत तक पूरी तरह चार्ज होने में 7 घंटे लगते हैं. MG Comet एक अलग तरह की कार है जो सामान्य डिजाइन और बिल्ड से अलग है. यह डिजाइन इसे एक कॉम्पैक्ट और किफायती EV बनाता है.
MG Comet EV की खास विशेषताएं:
तकनीकी विशेषताएं: | MG Comet EV |
इलेक्ट्रिक मोटर: | सिंगल परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर |
बैटरी कैपेसिटी: | 17.3 kWh लिथियम-आयन बैटरी |
हॉर्सपावर: | 41 bhp |
टॉर्क: | 110 Nm |
चार्जिंग टाइम | DC फास्ट चार्जर : नहीं है / AC चार्जर: 5 घंटे |
MG Comet EV के खास फीचर:
- 2 दरवाजे और चार सीट वाली छोटी लेकिन सुविधाजनक कार
- एक बार चार्ज करने पर 230 km की दूरी तय करने का दावा
- MG Comet भारत की सबसे छोटी EV है
2. Tata Tiago EV - ₹7.9 लाख (एक्स-शोरूम)
MG Comet EV के लॉन्च से पहले, Tata Tiago EV भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार थी. इसकी शुरुआती कीमत ₹7.9 लाख है. यह Nexon और Tigor सेडान के बाद Tata की तीसरी इलेक्ट्रिक कार है, लेकिन EV मार्केट में यह Tata की पहली हैचबैक कार है. Tiago EV दो वर्जन में आती है - मीडियम रेंज (MR) और लॉन्ग रेंज (LR). MR मॉडल में 19.2 kWh की बैटरी है और कंपनी एक बार चार्ज करने पर 257 km की दूरी तय करने का दावा करती है. LR मॉडल 24 kWh की बड़ी बैटरी के साथ आता है और कंपनी का दावा है कि पूरा चार्ज होने पर यह मॉडल 315 km की दूरी तय करेगा.
Tiago EV में ICE वर्जन के कई डिजाइन और एलिमेंट बरकरार रखे गए हैं, लेकिन कई नए EV-वाले फीचर भी जोड़े गए हैं, जैसे "EV" बैज के साथ एक ब्लैक फ्रंट ग्रिल, ब्लैक और ऑफ-व्हाइट इंटीरियर थीम और नए बटन. Tiago EV में दो मोड हैं - सिटी और स्पोर्ट. सिटी मोड में, टॉर्क को लिमिट कर दिया जाता है, जिससे स्पीड बढ़ाना आसान हो जाता है और थ्रॉटल रेस्पॉन्स बेहतर तरीके से काम करता है. स्पोर्ट मोड कार को ज्यादा पावर देता है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस पीक पर पहुंच जाती है और तेज एक्सीलरेशन के साथ 120 kmph की टॉप स्पीड तक पहुंचने में मदद मिलती है. Tiago EV को 15A चार्जर का इस्तेमाल करके लगभग 9 घंटे में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है. फास्ट DC चार्जिंग से यह काम एक घंटे में किया जा सकता है. कुल मिलाकर, Tiago एक किफायती इलेक्ट्रिक कार है जो एक बार चार्ज करने पर अच्छी दूरी तय कर सकती है.
Tata Tiago EV की खास विशेषताएं:
तकनीकी विशेषताएं: | Tata Tiago EV |
इलेक्ट्रिक मोटर: | सिंगल परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर |
बैटरी कैपेसिटी: | 19.2 kWh और -24 kWh लिथियम आयन बैटरी |
हॉर्सपावर: | 60 bhp और –73 bhp |
टॉर्क: | 110 Nm और –114 Nm |
चार्जिंग टाइम | DC फास्ट चार्जर: 1 घंटा / AC चार्जर: 9 घंटे |
Tata Tiago EV के खास फीचर:
- कार में दो तरह की बैटरी है- कम दूरी के लिए स्टैंडर्ड 19.2 kWh और लंबी दूरी के लिए 24 kWh
- DC फास्ट चार्जर एक घंटे में बैटरी को 10% से 80% तक चार्ज कर सकता है.
- 120 kmph की टाॅप स्पीड
3. Tata Punch EV - ₹10.9 लाख (एक्स-शोरूम)
जनवरी 2024 में, Tata Motors ने Tata Punch EV लाॅन्च करके भारत के EV मार्केट का लीडर होने की अपनी दावेदारी को और मजबूत किया. Punch के ICE वर्जन पर बनी Tata Punch EV एक कॉम्पैक्ट SUV है. यह टॉप रेंज वाली Nexon EV और एंट्री-लेवल वाली Tiago EV के बीच एक बेहतरीन विकल्प है. Tata Punch EV की कीमत ₹10.9 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और यह दो बैटरी वेरिएंट में आती है. 25 kWh वाले वर्जन में 315 km की रेंज मिलती है, जबकि 35 kWh वाले वर्जन में यह रेंज 421 km हो जाती है. Punch EV तीन ड्राइव मोड - सिटी, इको और स्पोर्ट के साथ आती है.
Tata Punch EV, Tata के नए डिजाइन किए गए Acti.ev प्लेटफाॅर्म पर बनाई जाने वाली पहली इलेक्ट्रिक कार है. इसमें 190 mm का ग्राउंड क्लियरेंस है, जो इसे शहरी और खराब रास्तों पर आसानी से चलाने में मदद करती है. Tata Punch EV में अच्छी क्वालिटी वाला मटैरियल और एडवांस इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ एक बहुत ही आरामदायक इंटीरियर है.
Punch EV एक स्टैंडर्ड CCS2 चार्जिंग पोर्ट का इस्तेमाल करता है, जो आम तौर पर इंडस्ट्री में इस्तेमाल किया जाता है. DC फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करके इसे एक घंटे में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है.
Tata Punch EV की खास विशेषताएं:
तकनीकी विशेषताएं: | Tata Punch EV |
इलेक्ट्रिक मोटर: | सिंगल परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर |
बैटरी कैपेसिटी: | 25 kWh और –35 kWh लिथियम आयन बैटरी |
हॉर्सपावर: | 80 bhp और –120 bhp |
टॉर्क: | 114 Nm और –190 Nm |
चार्जिंग टाइम | DC फास्ट चार्जर: 1 घंटा / AC चार्जर: 9 घंटे |
Tata Punch EV के खास फीचर:
- एक बार चार्ज करने पर 421 km की दूरी तय करने का दावा
- तीन ड्राइविंग मोड ऑफर करता है: सिटी, इको और स्पोर्ट
- 190 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस है
4. Citroen E-C3 - ₹11.7 लाख (एक्स-शोरूम)
Citroen E-C3 एक्सटीरियर और इंटिरियर डिजाइन, दोनों में अपने ICE वर्जन, C3 से काफी मिलता-जुलता है. ₹11.7 लाख से शुरू होने वाली, E-C3 भारत में बजट में आने वाली इलेक्ट्रिक कारों में से एक है. इस EV में 29.2 kWh की बैटरी है और कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज पर 320 km तक की दूरी तय हो सकती है. 15A चार्जर के साथ, इसे 10% से पूरा चार्ज होने में लगभग 10.5 घंटे लगते हैं, जो कि बाकियों के मुकाबले कम है. लेकिन DC फास्ट चार्जर से इसे एक घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है. कार में 10.2 इंच की बड़ी टचस्क्रीन, चार स्पीकर और Apple CarPlay व Android Auto के लिए वायरलेस कनेक्टिविटी फीचर है. Citroen E-C3 का सुंदर बाहरी रूप और अच्छी तरह से डिज़ाइन किया गया आरामदायक केबिन इसे भारतीयों के लिए एक आकर्षक और किफायती विकल्प बनाते हैं.
Citroen E-C3 की खास विशेषताएं:
तकनीकी विशेषताएं: | Citroen E-C3 |
इलेक्ट्रिक मोटर: | सिंगल परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर |
बैटरी कैपेसिटी: | 29.2 kWh लिथियम-आयन बैटरी |
हॉर्सपावर: | 76 bhp |
टॉर्क: | 143 Nm |
चार्जिंग टाइम | DC फास्ट चार्जर: 1 घंटा / AC चार्जर: 10.5 घंटे |
Citroen E-C3 के खास फीचर:
- 29.2 kWh की बैटरी से 320 km की दूरी तय की जा सकती है
- इंटीरियर में वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto के साथ 10.2 इंच की बड़ी टचस्क्रीन है
- DC फास्ट चार्जर से 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज में एक घंटा लगता है
5. Tata Tigor EV - ₹12.5 लाख (एक्स-शोरूम)
Tata Tigor EV भारत में सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कारों की लिस्ट में शामिल अकेली इलेक्ट्रिक सेडान है. कार को हाल ही में एक नए लुक के साथ अपडेट किया गया है और अब इसमें बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 350V Ziptron EV सिस्टम दिया गया है. Tigor EV 26 kWh बैटरी पैक के साथ आती है और दावा किया गया है कि यह फुल चार्ज पर 315 किलोमीटर की दूरी तय करती है. स्टैंडर्ड 15A चार्जर से इसे 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में 8 घंटे 45 मिनट का समय लगता है. हालांकि, फास्ट DC चार्जर के साथ, इसे पूरा चार्ज करने में एक घंटे का समय लगता है.
इस कार को शहर में चलाने के लिए बनाया गया है, इसलिए इससे स्पोर्ट्स कार जैसी परफॉर्मेंस की उम्मीद न करें. Tata Tigor में हेडरूम और लेगरूम के लिए अच्छी-खासी जगह है, क्योंकि इसका केबिन काफी बड़ा है. इस कार की एक खास बात यह है कि यह अपने ICE वर्जन के 4-स्टार ग्लोबल NCAP क्रैश रेटिंग को बरकरार रखे हुए है.
Tata Tigor EV की खास विशेषताएं:
तकनीकी विशेषताएं: | Tata Tigor EV |
इलेक्ट्रिक मोटर: | सिंगल परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर |
बैटरी कैपेसिटी: | 26 kWh लिथियम-आयन बैटरी |
हॉर्सपावर: | 73 bhp |
टॉर्क: | 170 Nm |
चार्जिंग टाइम | DC फास्ट चार्जर: 1 घंटा / AC चार्जर: 8 घंटे |
Tata Tigor EV के खास फीचर:
- 26 kWh बैटरी से 315 km तक की दूरी तय होती है
- 4-स्टार ग्लोबल NCAP सुरक्षा रेटिंग
- DC फास्ट चार्जर से 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में एक घंटा लगता है
भारत में इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनियां:
- Hyundai
- Tata Motors
- Kia
- BYD
- MG
- Citroen
- Mercedes-Benz
- BMW
- Audi
- Jaguar
- Volvo
भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री
भारत की EV इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है और प्रमुख कंपनियां इसका हिस्सा बनने के लिए एक-दूसरे से कड़ा मुकाबला कर रही हैं. मार्केट में ग्राहकके लिए MG Comet जैसी किफायती छोटी EV से लेकर Rolls-Royce Spectre EV जैसी लग्जरी कारों तक कई विकल्प हैं. Tata Motors 67 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ भारत में इलेक्ट्रिक कार मार्केट पर हावी है और Tata Punch EV 2024 की पहली तिमाही (Q1) में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है.
अप्रैल 2023 से मार्च 2024 के बीच कुल 16,78,905 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे गए. अकेले मार्च में ही 2,12,502 EV की बिक्री हुई, जो कि एक नया रिकॉर्ड है. मार्च 2023 से फरवरी 2024 के बीच 94,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें बेची गईं. फरवरी 2024 में, 7,118 इलेक्ट्रिक कारें बेची गईं, जो फरवरी 2023 में बेची गई कारों से लगभग दोगुनी है. इन आंकड़ो से पता चलता है कि ज्यादा-से-ज्यादा लोगों के बीच EV इस्तेमाल करने का चलन बढ़ रहा है. 2030 तक इलेक्ट्रिक कारों की कुल बिक्री 4,30,603 तक पहुंचने का अनुमान है.
निष्कर्ष
भारतीय ग्राहकों के पास चुनने के लिए बहुत सारे किफायती EV विकल्प हैं. भारत में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों के अलावा अभी और आने वाले समय में कई अन्य इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध हैं. हालांकि, देश में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने जैसी चुनौतियां भी हैं. लेकिन, ज्यादा-से-ज्यादा लोगों द्वारा EV कारों का इस्तेमाल किया जाना भविष्य के लिए एक अच्छा संकेत है. Tata Motors, MG Motor, Hyundai और Mahindra जैसे टाॅप भारतीय ब्रैंड अपने इनोवेशन के जरिए ऐसे इलेक्ट्रिक वाहन बना रहे हैं जो लोगों की जेब पर ज्यादा बोझ नहीं डाल रहे हैं और पर्यावरण के हिसाब से सही भी हैं. इन वजहों से इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल बढ़ा है.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
सभी को बड़ा करें

Blink blink !
Its almost here



Blink blink !
Its almost here
