Cars24
Ad
Cheapest Cars In India in 2025
Cheapest Cars In India in 2025

ये हैं 2026 की 15 सबसे सस्ती कारें

06 Mar 2026
Key highlights
  • 1
    ₹3.50 लाख की Maruti Suzuki S-Presso, 2026 में भारत में बिकने वाली सबसे सस्ती कार है
  • 2
    अब ₹5-6 लाख की रेंज में टचस्क्रीन, सनरूफ और 6 एयरबैग्स जैसे फीचर्स उपलब्ध हैं।
  • 3
    टाटा पंच और टियागो जैसी किफायती कारें 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती हैं।
आउटलाइन

कार खरीदने का सपना अब और भी आसान हो गया है, GST 2.0 में मिली छूट का फायदा उठाकर आप भी अपने सपनों की कार घर ला सकते हैं। और ये भी मुमकिन है कि जो कार आपको आपके बजट के बाहर लगती थी अब वो बजट में आ गई हो। 

 

हमारी टॉप-10 की लिस्ट में 6 कारों के साथ बाजी मारी है Maruti Suzuki ने। जी हां, आज भी मारुति, देश की पहली पसंद और सबसे किफायती है। और हमेशा की तरह ही भारत की सबसे किफायती कारों की लिस्ट में हैचबैक कारों का ही दबदबा है, दस में से नौ कारें हैचबैक ही हैं।

तो देर किस बात की शुरू करते हैं साल 2026 में भारत की सबसे सस्ती कारों को जानने का सफर।

 

भारत की सबसे सस्ती कारें (2026) – एक नज़र में

 

मॉडलशुरुआती एक्स-शोरूम कीमत (दिल्ली)फ्यूल टाइपबॉडी टाइपमाइलेज
Maruti Suzuki S-Presso₹3.50 लाखPetrol, CNGHatchback24.12–25.30 km/l (Petrol), 32.73 km/kg (CNG)
Maruti Suzuki Alto K10₹3.70 लाखPetrol, CNGHatchback24.39–24.90 km/l (Petrol), 33.40–33.85 km/kg (CNG)
Renault Kwid₹4.30 लाखPetrolHatchback22 km/l (Petrol), 26.49 km/kg (CNG)
Tata Tiago₹4.57 लाखPetrol, CNGHatchback20 km/l (Petrol), 27.28 km/kg (CNG)
Maruti Suzuki Celerio₹4.70 लाखPetrol, CNGHatchback24.97–26.68 km/l (Petrol), 34.43 km/kg (CNG)
Citroen C3₹4.95 लाखPetrolHatchback19.3 km/l (Petrol), 28.1 km/kg (CNG)
Maruti Suzuki Wagon R₹4.99 लाखPetrol, CNGHatchback24.35–25.19 km/l (Petrol), 33.48 km/kg (CNG)
Maruti Suzuki Eeco₹5.21 लाखPetrol, CNGVan20 km/l (Petrol), 26.78 km/kg (CNG)
Maruti Suzuki Ignis₹5.35 लाखPetrolHatchback20.89 km/l
Hyundai Grand i10 Nios₹5.55 लाखPetrol, CNGHatchback18 km/l (Petrol), 27 km/kg (CNG)

 

1) Maruti Suzuki S-Presso | शुरुआती कीमत: ₹3.50 लाख

 

Maruti Suzuki S-Presso

 

यूं तो मारुति के पास पहले से एक टॉल-बॉय कार थी Wagon R। पर मारुति तो हमेशा से वैरायिटी देने में विश्वास रखता है। S-Presso के रूप में मारुति ने बेहद कम बजट में एक ऊंची कदकाठी यानि टॉल बॉय कार पेश की है। और GST 2.0 आने के बाद ये कार देश की सबसे सस्ती कार का खिताब भी पा चुकी है। सिर्फ 3.50 लाख की शुरूआती कीमत में आप S-Presso को घर ला सकते हैं।

 

998 CC इंजन के साथ ये कार अच्छा पिकअप और पावर देती है और मैन्यूअल या ऑटोमेटिक दोनों ही विकल्पों में मौजूद है। इसमें इतनी जगह है कि 5 जनें आराम से सिटी राइड का लुत्फ उठा सकते हैं। मारुति ने इसे मिनी एसयूवी की तरह पेश किया है जिसमें ज्यादा ग्राउंड क्लियेरेंस, कद-काठी और बोल्ड लुक्स का समावेश किया है। यही वजह है कि ज्यादा आकर्षक ना दिखने के बावजूद भी इस कार का मांग लगातार बनी हुई है। और अगर आप एक अच्छी कंडीशन की सेकंड हैंड Maruti Suzuki S-Presso खरीदना चाहते हैं जो 300 से ज्यादा क्वालिटी मापदंडों पर जांची परखी हो तो Cars24 से बहुत ही किफायती दाम में खरीद सकते हैं । आइए इसके फीचर्स और विशेषताओं पर नजर डालते हैं -

 

Maruti Suzuki S-Presso – मुख्य स्पेसिफिकेशन

 

स्पेसिफिकेशनविवरण
इंजन998cc
पावर56 bhp
टॉर्क82 Nm
ट्रांसमिशन5-Speed Manual, 5-Speed AMT
माइलेज24.12–25.30 km/l (Petrol), 32.73 km/kg (CNG)

 

मुख्य फीचर्स

 

  • 7-इंच टचस्क्रीन 
  • स्टीयरिंग माउंटेड कन्ट्रोल्स
     

फायदे

 

  • आरामदायक राइड क्वालिटी
  • केबिन में अच्छा स्पेस 
  • हल्के कंट्रोल, शहर में चलाना आसान
     

कमियाँ

 

  • डिज़ाइन सभी को पसंद नहीं आता
  • फिट और फिनिश औसत 
  • टॉप वेरिएंट महंगे लग सकते हैं
     

 

2) Maruti Suzuki Alto K10 | शुरुआती कीमत: ₹3.70 लाख

 

Maruti Suzuki Alto K10

 

Maruti 800 के बाद अगर मारुति की किफायती हैचबैक विरासत को किसी कार ने आगे बढ़ाया है तो वो Alto K-10 ही है। ना ज्यादा शो-बाजी, ना तामझाम पर परफार्मेंस और विश्वसनीयता लाजवाब। जिन कठिन रास्तों पर बड़ी से बड़ी SUV फंस जाया करती हैं वहां Alto अपने कम वजन और अच्छी पावर की वजह से आसानी से निकल जाती है। इसलिए ही तो इसे पहाड़ो की रानी भी कहा जाता है।

 

इंजन की बात करें तो 998सीसी का दमदार इंजन इसे 56 बीएचपी की पावर प्रदान करता है। आप इसे 5-स्पीड मैन्युअल या 5-स्पीड ऑटोमेटिक वेरिंएट में खरीद सकते हैं। GST 2.0 लागू होने से पहले ये कार भारत की सबसे सस्ती कार हुआ करती थी। पर अब ये भारत की दूसरी सबसे सस्ती कार है और शुरुआती कीमत मात्र 3.69 लाख रुपए है। और अगर आप बहुत ही किफायती बजट में एक भरोसेमंद कार खरीदना चाहते हैं तो सेकंड हैंड Maruti Suzuki Alto खरीद सकते हैं। आइए इसके फीचर्स और विशेषताओं पर नजर डालते हैं।

 

Maruti Suzuki Alto K10 – मुख्य स्पेसिफिकेशन

 

स्पेसिफिकेशनविवरण
इंजन998cc पेट्रोल
पावर56 bhp
टॉर्क82.1 Nm
ट्रांसमिशन5-Speed Manual, 5-Speed AMT
माइलेज24.39–24.90 km/l (Petrol), 33.40–33.85 km/kg (CNG)

 

 

मुख्य फीचर्स

  • 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेन्मेंट 
  • AGS ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन
     

फायदे

 

  • छोटा साइज, चलाने में आसान 
  • फुर्तीला इंजन 
  • Maruti का बड़ा सर्विस नेटवर्क
     

कमियाँ

 

  • डिज़ाइन पुराना लगता है 
  • टॉप वेरिएंट महंगे 
  • NVH लेवल बेहतर हो सकता था
     

3) Renault Kwid | शुरुआती कीमत: ₹4.30 लाख

 

Maruti Suzuki S-Presso

 

यूं तो भारत में Alto और 800 जैसी कारें मिलती रहीं हैं जो कम कीमत और विश्वसनीयता की मिसाल रही हैं। पर इस बजट में एक आकर्षक और स्मार्ट कार मिलने की उम्मीद किसी भी भारतीय खरीददार ने नहीं की थी। और कार मार्केट की इसी कमी को अवसर में बदला है Renault ने अपनी कम बजट आकर्षक कार Kwid के साथ। 

 

र्स्पोटी लुक्स, बोल्ड डिजाइन और शार्प फीचर्स इसे मिनी एसयूवी की कतार में ला खड़ा करते हैं और शुरूआती कीमत मात्र 4.30 लाख रुपए। इसकी कम कीमत और आकर्षक डिजाइन की वजह से युवा खरीददार Alto की जगह इसे पसंद करने लगे हैं।

 

इंजन की बात करें तो इसमें 999 सीसी का दमदार इंजन मिलता है जो इसे 67 BHP की पावर और 91 NM की टॉर्क प्रदान करता है। बेस वेरिएंट की ही बात करें तो फ्रंट सीट एअर बैग्स, एबीएस, इलैक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, ट्रैक्शन कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स से सुसज्जित ये कार पूरी तरह वैल्यू फॉर मनी है। और इस स्टाइलिश कार को बहुत कम बजट में अपना बनाना चाहते हैं तो सेकंड हैंड Renault Kwid लेने पर विचार कर सकते हैं। चलिए इसके फीचर्स और विशेषताओं पर नजर डालते हैं।

 

Renault Kwid – मुख्य स्पेसिफिकेशन

 

स्पेसिफिकेशनविवरण
इंजन999cc
पावर67 bhp
टॉर्क91 Nm
ट्रांसमिशन5-Speed Manual, 5-Speed AMT
माइलेज22 km/l (Petrol) & 26.49 km/kg (CNG)

 

Renault Kwid – मुख्य फीचर्स

 

  • रिवर्स कैमरा 
  • पिछली सीट्स पर पावर विंडो 
  • Rear armrest
     

फायदे 

 

  • हल्के कंट्रोल्स, शहर में चलाना आसान 
  • अच्छी ride quality 
  • कॉम्पैक्ट साइज, सिटी ड्राइव के लिए उपयुक्त
     

कमियाँ 

 

  • पीछे तीन लोगों का बैठना थोड़ा तंग 
  • ड्राइविंग में ज़्यादा मज़ा नहीं 
  • फिट और फिनिश की क्वालिटी असमान
     

4) Tata Tiago | शुरुआती कीमत: ₹4.57 लाख

 

Tata Tiago

 

Tata Tiago, किफायती हैचबैक कारों में अपना एक अलग मुकाम रखती है। आज से कुछ साल पहले तक एंट्री लेवल कारों में सुरक्षा के फीचर्स होने की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। पर टाटा ने इस चुनौती को ना केवल स्वीकारा बल्कि अपनी ताकत बनाया। आज कम कीमत वाली हैचबैक कारों में Tiago ही एकमात्र ऐसी कार है जिसे ग्लोबल एनकैप रेटिंग में 4 स्टार मिलें हैं। इसकी प्रतिद्वंदी कार Alto को 2 स्टार और Renault Kwid को मात्र एक स्टार की सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसी वजह से से कार तेजी से युवाओं और सुरक्षा को प्राथमिकता देने वाले परिवारों की पहली पसंद बन गई है। वैसे तो Tata Tiago की शुरुआती कीमत 4.57 लाख रुपए है पर आप इसी बजट में सेकंड हैंड Tata Tiago के टॉप एंड मॉडल भी खरीद सकते हैं।

 

इंजन की बात करें तो इसमें 1199 सीसी का पावरफुल इंजन मिलता है जो इस कीमत में बेस्ट विकल्प है। फीचर्स की बात करें तो इसके बेस वेरिएंट में ड्यूल ऐयरबैग्स, कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर इत्यादि एडवांस फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें 7 इंच का इंफोटेन्मेंट सिस्टम भी मिलता है जो एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करता है। सेफ्टी फीचर्स में ईबीडी के साथ एबीएस, ईएससी, आइसोफिक्स चाइल्ड सीट माउन्टस् और फ्रंट सीट्स के लिए सीटबेल्ट प्रीटेंशनर् मिलते हैं। आइए इसके फीचर्स और विशेषतायें विस्तार से जानते हैं -

 

Tata Tiago – मुख्य स्पेसिफिकेशन

 

स्पेसिफिकेशनविवरण
इंजन1,199cc पेट्रोल
पावर84 bhp
टॉर्क113 Nm
ट्रांसमिशन5-Speed Manual, 5-Speed AMT
माइलेज20 km/l (Petrol) & 27.28 km/kg (CNG)

 

Tata Tiago – मुख्य फीचर्स

 

  • डिजिटल इन्स्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल 
  • 8-स्पीकर साउंड सिस्टम
     

फायदे 

 

  • संतुलित और अच्छा डिज़ाइन
  • responsive इंजन 
  • 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग
     

कमियाँ 

 

  • इंटीरियर क्वालिटी और बेहतर हो सकती थी 
  • 3-cylinder इंजन आइडल पर थोड़ा वाइब्रेशन देता है 
  • मैन्युअल गियर शिफ्ट की फील बेहतर हो सकती थी

     

5) Maruti Suzuki Celerio | शुरुआती कीमत: ₹4.70 लाख

 

Maruti Suzuki Celerio

 

क्या आपको पता है भारत की पहली मास-मार्केट ऑटोमेटिक कार कौनसी है? आपने सही अंदाजा लगाया, वो कार है Maruti Suzuki Celerio । Celerio में इस्तेमाल की गई  ऑटो गियर शिफ्ट या AMT टेक्नोलॉजी की वजह से है कम लागत में ऑटोमेटिक कार देना संभव हो पाया। इसलिए Celerio को भारतीय कार बाजार में ऑटोमेटिक टैक्नोलॉजी का प्रणेता माना जाता है।

 

इंजन की बात करें तो इसमें 998 सीसी का दमदार इंजन मिलता है तो इसे 66 बीएचपी का पावर और 89 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। इस कार में इंजन के काम ना आने की स्थिति में स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम मिलता है जो शहर में इसका माइलेज बेहतरीन बना देता है। इसमें 313 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है जो इसे लम्बी दूरी के सफर के लिए भी बेहतरीन विकल्प बनाता है। इस कार की शुरुआती कीमत मात्र 4.70 लाख रुपए है, और आप एक सेकंड हैंड Maruti Suzuki Celerio लेने पर भी विचार कर सकते हैं क्योंकि मारुति की कार अगर 3-4 साल पुरानी है तो भी भरोसेमंद ही रहती है। आइए इसके अन्य फीचर्स और विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानते हैं -

 

Maruti Suzuki Celerio – मुख्य स्पेसिफिकेशन

 

स्पेसिफिकेशनविवरण
इंजन998cc
पावर66 bhp
टॉर्क89 Nm
ट्रांसमिशन5-Speed Manual, 5-Speed AMT
माइलेज24.97–26.68 km/l (Petrol) & 34.43 km/kg (CNG)

 

Maruti Suzuki Celerio – मुख्य फीचर्स

 

  • Passive keyless entry 
  • Idle engine start/stop
  • 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेन्मेंट
     

फायदे 

 

  • शहर में चलाना बेहद आसान
  • फुर्तीला इंजन 
  • शानदार fuel efficiency
     

कमियाँ 

 

  • AMT गियरबॉक्स थोड़ा झटकेदार 
  • स्टीयरिंग की प्रतिक्रिया औसत 
  • फीचर्स की लिस्ट सीमित
     

6) Citroen C3 | शुरुआती कीमत: ₹4.95 लाख

 

Citroen C3

 

क्या आप कुछ नया पर भरोसेमंद आजमाने में विश्वास रखते हैं? या फिर मैं आपसे ये पूछूु कि क्या आप औरों से हटकर यूनीक चीजे खरीदना पसंद करते हैं तो ये कार आपके लिए ही है। Citroen एक फ्रांसिसी कार कंपनी है जिसे भारत में आए हुए पांच साल ही हुए हैं पर इस कंपनी की कारें अपनी अच्छी परफार्मेंस और आरामदायक सवारी के लिए जानी जाती हैं। और C-3 भी उन्हीं में से एक है।

 

C-3 में Citroen ने एडवांस सस्पैंशन टैक्नोलॉजी का उपयोग किया है जिसे Citroen ‘फ्लाइंग कारपेट इफैक्ट’ कहता है। इस टैक्नोलॉजी की वजह से कार गड्डों और खराब सड़कों पर भी आरामदायक बनी रहती है और आपको झटके महसूस नहीं होते।  इस कार का ग्राउंड क्लियेरेंस 180 मिमी और ऊंची सीटिंग पोजिशन होने की वजह से चलाते वक्त ये कार SUV जैसा आराम और सड़क पर बेहतर दृश्यता देती है।

 

इंजन की बात करें तो इसमें 1198 सीसी का पावरफुल इंजन मिलता है जो इसे 80 बीएचपी का ताकत और 115 एनएम की टॉर्क प्रदान करता है। और सेफ्टी की बात करें तो भारत एनकैप टेस्ट में C-3 एअरक्रास को पूरे 5 स्टार मिलें हैं जो इसे इस सेगमेंट की सेफेस्ट कार का दर्जा दिलाता है। आइए इसके फीचर्स और विशेषताओं के बारे में जानते हैं  

 

Citroen C3 – मुख्य स्पेसिफिकेशन

 

स्पेसिफिकेशनविवरण
इंजन1,198cc पेट्रोल / 1,198cc टर्बो पेट्रोल
पावर80.4 bhp / 108.6 bhp
टॉर्क115 Nm / 190 Nm
ट्रांसमिशन5-speed manual, 6-speed manual, 6-speed automatic
माइलेज24.39 – 24.90 km/l (Petrol) & 33.40 – 33.85 km/kg (CNG)

 

Citroen C3 – मुख्य फीचर्स

 

  • 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेन्मेंट 
  • Wireless Android Auto और Apple CarPlay 
  • Mobile dock और wire organiser
     

फायदे 

 

  • फुर्तीला इंजन परफॉर्मेंस
  • अच्छी ride quality 
  • पैसे के हिसाब से अच्छा पैकेज
     

कमियाँ 

 

  • फीचर्स की लिस्ट सीमित
  • ट्रांसमिशन विकल्प कम 
  • हैंडलिंग औसत
     

7) Maruti Suzuki Wagon R | शुरुआती कीमत: ₹4.99 लाख

 

Maruti Suzuki Wagon R

 

Maruti Suzuki की वो कार जो बिना किसी आकर्षक डिजाइन के सालों से हैचबैक मार्केट पर राज कर कर रही है, वो है Wagon R। Wagon R के कितने ही फेसलिफ्ट भारतीय बाजार में लॉन्च हुए पर एक भी डिजाइन खरीददारों में स्विफ्ट और बलेनो जैसी उत्सुकता पैदा नहीं कर पाया। पर इसकी उपयोगिता और SUV जैसी ऊंची सीटिंग पोजिशन की वजह से बरसों से भारतीय दिलों पर छाई हुई है।

 

इसका डिजाइन बॉक्सी होने की वजह से कार के अंदर बैठने और सामान रखने की अधिकतम जगह मिल जाती है। फिर चाहे वो लम्बे चौड़े व्यक्ति ही क्यों ना हो, वो इस कार में आराम से प्रवेश और बैठ पाते हैं और 341 लीटर का विशाल बूट स्पेस भी मिलता है। इतना सारी जगह होने के बावजूद भी कार की कुल लम्बाई मात्र 3.655 मीटर ही है जो मारुति की सबसे छोटी कार Alto 800 से मात्र 8 इंच ज्यादा है।

 

इंजन की बात करें तो ये दो इंजन विकल्प 998 सीसी और 1197 सीसी के साथ उपलब्ध है जो इसे क्रमशः 66 और 89 बीएचपी की पावर प्रदान करते हैं। लगभग 5 लाख की कीमत में ये एक बेहतरीन फैमिली कार है। और मेरी तरह अगर आप भी Wagon-R के पुराने मॉडल्स के फैन हैं तो एक सेकंड हैंड Maruti Suzuki Wagon-R लेने पर विचार कर सकते हैं। सेकंड हैंड Wagon-R आपकी जेब पर भी ज्यादा भारी नहीं पड़ेगी। आइए इसके अन्य फीचर्स और विशेषताओं पर नजर डालते हैं - 

 

Maruti Suzuki Wagon R – मुख्य स्पेसिफिकेशन

 

स्पेसिफिकेशनविवरण
इंजन998cc पेट्रोल / 1,197cc पेट्रोल
पावर66 bhp / 89 bhp
टॉर्क89 Nm / 113 Nm
ट्रांसमिशन5-Speed Manual, 5-Speed Automatic (AMT)
माइलेज24.35 – 25.19 km/l (Petrol) & 33.48 km/kg (CNG)

 

Maruti Suzuki Wagon R – मुख्य फीचर्स

 

  • Android Auto और Apple CarPlay कनेक्टिविटी
  • 60:40 split rear seat 
  • ABS with EBD
     

फायदे 

 

  • कॉम्पैक्ट साइज, शहर में घुमाना आसान 
  • अच्छी ride quality 
  • केबिन काफी स्पेशियस
     

कमियाँ 

 

  • ड्राइविंग में ज़्यादा मज़ा नहीं 
  • NVH (noise, vibration, harshness) और बेहतर हो सकता था 
  • बॉक्सी लुक सबको पसंद नहीं आता

     

8) Maruti Suzuki Eeco | शुरुआती कीमत: ₹5.21 लाख

 

Maruti Suzuki Eeco

 

Maruti हमेशा से अपनी कारों की विश्वसनीयता और उपयोगिता के लिए जाना जाता है, डिजाइन और सुन्दरता उसके लिए उतने महत्वपूर्ण नहीं हैं। और इसी सोच का अगला उदाहरण Maruti Suzuki Eeco है। सादा बॉक्सी डिजाइन और बिना तड़क-भड़क के पूरा ध्यान उपयोगिता पर। आज Maruti की Eeco माल ले जाने से लेकर एंबुलेस और सवारी वाहन तक सब जगह उपयोग हो रही है। Maruti का भरोसा, 5.21 लाख की कम कीमत और अविश्वसनीय उपयोगिता की वजह से Eeco आज भारत की सबसे सफल मल्टी यूटिलिटी व्हीकल है।

 

सन् 2000 में मारुति ने Versa नाम से मल्टी यूटिलिटी व्हीकल लॉन्च किया था। पर अपनी ज्यादा कीमत की वजह से कुछ ही सालों में फ्लाप कारों की लिस्ट में शामिल हो गया। पर इसी गलती ने जन्म दिया Eeco को । जो कम कीमत में किसी भी व्यापार के लिए सर्वोत्तम पसंद बन गई।

 

इंजन की बात करें तो 1197 सीसी के दमदार इंजन के साथ 80 बीएचपी की ताकत और 104 एनएम का टॉर्क मिल जाता है। और आप अपनी जरूरत के अनुसार 5, 6 या 7 सीटिंग विकल्पों में से चुन सकते हैं। अगर आप अपने बिजनेस के लिए एक भरोसेमंद बड़ी गाड़ी लेना चाहते हैं तो एक सेकंड हैंड Maruti Suzuki Eeco लेने पर भी विचार कर सकते हैं। आइए इसके फीचर्स और विशेषताओं पर एक नजर डालते हैं -

 

Maruti Suzuki Eeco – मुख्य स्पेसिफिकेशन

 

स्पेसिफिकेशनविवरण
इंजन1,197cc
पावर80 bhp
टॉर्क104 Nm
ट्रांसमिशन5-speed manual
माइलेज20 km/l (Petrol) & 26.78 km/kg (CNG)

 

Maruti Suzuki Eeco – मुख्य फीचर्स

 

  • 540 लीटर का बड़ा बूट स्पेस
  • Digital speedometer 
  • Sliding doors
     

फायदे 

 

  • Third-row bench सीट का विकल्प
  • फुर्तीला इंजन 
  • अच्छा fuel efficiency
     

कमियाँ 

 

  • Fit और finish औसत 
  • Fleet taxi के रूप में ज़्यादा इस्तेमाल 
  • Driving dynamics कमजोर

     

9) Maruti Suzuki Ignis | शुरुआती कीमत: ₹5.35 लाख

 

Maruti Suzuki Ignis

 

Ignis को Maruti अपनी प्रीमियम रिटेल चैनल Nexa के जरिए बेचती है और इसको Wagon-R और Alto से प्रीमियम मूल्य पर बेचा जाता है। इस कार को प्रीमियम लुक देने के लिए कंपनी ने काफी सारे प्रयोग किए हैं जैसे इसके बड़े और बोल्ड हैडलैंप, ऊंचा ग्रांउड क्लीयरेंस और टॉल बॉय व्यक्तित्व। इन सब फीचर्स के साथ ये कार बाकी कारों से हटकर दिखती है।

 

इस कार की ऊंची कद काठी और बोल्ड लुक्स की वजह से कंपनी इसे “कॉम्पैक्ट अरबन एसयूवी” भी कहती है। इसके बेहतर लुक्स और नैक्सा की प्रीमियम ग्राहक सेवा के लिए अगर आपको वैगन-आर से कुछ ज्यादा कीमत चुकानी भी पड़े तो वाजिब है।

 

इस कार में 1.2 लीटर का 1197cc इंजन मिल जाता है जो इसे 82 BHP की पावर और 113 NM का टॉर्क प्रदान करता है। आपके इसके 5-स्पीड मैन्युअल या ऑटोमेटिक विकल्पों में से चुन सकते हैं। 20.89 किमी/लीटर के माइलेज के साथ आपकी जेब पर भी भारी नहीं पड़ती। और सेकंड हैंड Maruti Suzuki Ignis खरीदकर आप इस प्रीमियम हैचबैक अनुभव को कम कीमत में भी अपना बना सकते हैं, आइए इसके फीचर्स और विशेषताओं के बारे में जानते हैं -  

 

Maruti Suzuki Ignis – मुख्य स्पेसिफिकेशन

 

स्पेसिफिकेशनविवरण
इंजन1,197cc
पावर82 bhp
टॉर्क113 Nm
ट्रांसमिशन5-Speed Manual, 5-Speed AMT
माइलेज20.89 kmpl

 

Maruti Suzuki Ignis – मुख्य फीचर्स

 

  • LED projector headlamps
  • Maruti Suzuki द्वारा दिए गए customization options 
  • Dual airbags और ABS with EBD (स्टैंडर्ड)
     

फायदे 

 

  • केबिन में पर्याप्त स्टोरेज स्पेस 
  • अच्छी fit और finish 
  • स्मूद और फुर्तीला इंजन
     

कमियाँ 

 

  • पीछे की सीट थोड़ी तंग
  • AMT गियरबॉक्स कभी-कभी झटकेदार 
  • Quirky डिजाइन सबको पसंद नहीं आता
     

10) Hyundai Grand i10 Nios | शुरुआती कीमत: ₹5.55 लाख

 

Hyundai Grand i10 Nios

 

2013 में लॉन्च के बाद से सालों तक लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर Grand i10, Hyundai की आइकॉनिक कारों में गिनी जाती है। एक दशक से भी ज्यादा समय से Grand i10 की रेंज, प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में वैल्यू फॉर मनी की एक मिसाल है।  2019 में Grand i-10 Nios के लॉन्च के बाद Grand i10 के पुराने मॉडल की बिक्री गिरने लगी और साल 2021 में इसका प्रॉडक्शन बंद कर दिया गया और इसके बाद Grand i10 की विरासत Nios ने संभाल ली।

 

साल 2023 में इसके फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च के साथ कई महत्वपूर्ण अपडेट किए गए जैसे स्टैर्न्डड 4 एअरबैग, प्रीमियम इंटिरियर और स्टाइलिंग। 5.55 लाख की शुरूआती कीमत के साथ ये एक प्रीमियम हैचबैक पेशकश है, साथ ही हुडंई की तरफ से सबसे सस्ती कार का खिताब भी इसी के पास है। इसमें 1.2 लीटर, 1197 सीसी का पावरफुल इंजन मिलता है जो इसे 82 BHP की ताकत और 114 NM की टॉर्क देता है। Nios में बड़ी SUV कार की तरह रीयर ऐसी वेंट्स  मिलते हैं, जिससे तेज गर्म दोपहर में भी ये कार फटाफट समान रूप से ठंडी हो जाती है। अगर आप अच्छी कंडीशन में सेकंड हैंड Hyundai Grand i10 Nios खरीदना चाहते हैं तो Cars24 से बेहतर कार और सौदा कौन दे सकता है। आइए इसके फीचर्स और विशेषताओं को विस्तार से जानते हैं -

 

Hyundai Grand i10 Nios – मुख्य स्पेसिफिकेशन

 

स्पेसिफिकेशनविवरण
इंजन1,197cc
पावर82 bhp
टॉर्क114 Nm
ट्रांसमिशन5-Speed Manual, 5-Speed AMT
माइलेज18 km/l (Petrol) & 27 km/kg (CNG)

 

Hyundai Grand i10 Nios – मुख्य फीचर्स

 

  • क्रूज कंट्रोल 
  • वायरलैस फोन चार्जिंग 
  • 6 airbags तक का विकल्प
     

फायदे

 

  • अच्छा केबिन स्पेस
  • फीचर्स की भरपूर लिस्ट 
  • बढ़िया fit और finish
     

कमियाँ 

 

  • तेज़ रफ्तार पर ride थोड़ी उछालदार 
  • Steering और ज़्यादा responsive हो सकती थी
     

निष्कर्ष: 2026 में सस्ती कार खरीदना अब समझौता नहीं रहा

 

आज भारतीय ग्राहकों के पास budget segment में पहले से कहीं ज़्यादा अच्छे विकल्प हैं। अब सस्ती कार का मतलब सिर्फ “कम कीमत” नहीं, बल्कि सुरक्षा, ढेर सारे फीचर्स और विश्वसनीयता का समावेश भी है।पहले जो फीचर्स केवल महंगी कारों में ही देखने को मिलते थे आज वो फीचर्स बजट सेगमेंट की कारों में भी आम हो गए हैं जैसे रीयर सीट AC वेन्ट्स, TPMS इत्यादि। 

 

यह भी राहत की बात है कि अब सिर्फ एक ही कंपनी बाज़ार पर हावी नहीं है। Hyundai, Tata, Renault, Nissan और यहां तक कि Citroen जैसे ब्रांड्स से भी कई दिलचस्प विकल्प मौजूद हैं। कुल मिलाकर, आज सीमित बजट होने का मतलब यह नहीं है कि आपको किसी समझौता भरी कार से संतोष करना पड़े। और अगर आप दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहते हैं तो भारत की सबसे सस्ती इलैक्ट्रिक कारों के बारे में भी पढ़ सकते हैं। हो सकता है कोई इलैक्ट्रिक कार आपको पसंद आ जाए।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सभी को बड़ा करें
सवाल: 2024 में सबसे सस्ती कार कौन-सी है?
सवाल: कम बजट में कौन-सी कार सबसे अच्छी है?
सवाल: क्या 2024 कार खरीदने का अच्छा समय है?
सवाल: क्या 2024 में कार की कीमतें कम होंगी?
सवाल: क्या 2024 में अभी भी कार की कमी है?
Ad
How to Renew RC After Expiry Online
कार नॉलेज
कार की RC की वैधता समाप्त होने पर नवीकरण कैसे करवायें? जानें पूरी प्रक्रिया
Pratik Sarin
Pratik Sarin
18 Mar 2026
1 मिनट में पढ़ें
Road Tax in Haryana
कार नॉलेज
हरियाणा में गाड़ी खरीदने पर रोड टैक्स कितना है? जानिए शुल्क, प्रक्रिया और ज़रूरी दस्तावेज़
Pratik Sarin
Pratik Sarin
17 Mar 2026
1 मिनट में पढ़ें
Ad
road tax in madhya pradesh
कार नॉलेज
मध्यप्रदेश में रोड टैक्स 2026 – जानिए गणना, भुगतान का तरीका एवं सम्पूर्ण जानकारी
Pratik Sarin
Pratik Sarin
16 Mar 2026
1 मिनट में पढ़ें
Small Cars in India
कार नॉलेज
2025 की टॉप 10 छोटी कारें – नई कीमतें, माइलेज और फीचर्स के साथ पूरी लिस्ट
Pratik Sarin
Pratik Sarin
16 Mar 2026
4 मिनट में पढ़ें
complain against incorrect traffic challan
नियम और कानून
गलती से जारी किए गए ट्रैफिक चालान के खिलाफ शिकायत कैसे दर्ज करें
Pratik Sarin
Pratik Sarin
16 Mar 2026
1 मिनट में पढ़ें
cng kit price in india
कार नॉलेज
2026 में CNG किट की कीमतें – भारत में बेहतरीन कन्वर्जन किट ब्रांड्स और फीचर्स की सूची
Pratik Sarin
Pratik Sarin
16 Mar 2026
1 मिनट में पढ़ें
BH Number Plate_ Bharat Series Number Plate Registration
कार नॉलेज
BH नंबर प्लेट - भारत सीरिज नंबर प्लेट की आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज व सम्पूर्ण जानकारी
Pratik Sarin
Pratik Sarin
16 Mar 2026
1 मिनट में पढ़ें
How To Transfer Vehicle Registration From One State To Another with Cost
कार नॉलेज
एक राज्य से दूसरे राज्य में गाड़ी का पंजीकरण स्थानांतरण कैसे करें: जानें पूरी प्रक्रिया
Pratik Sarin
Pratik Sarin
11 Mar 2026
1 मिनट में पढ़ें
Cheapest Cars In India in 2025
कार नॉलेज
ये हैं 2026 की 15 सबसे सस्ती कारें
Pratik Sarin
Pratik Sarin
06 Mar 2026
4 मिनट में पढ़ें
tata nexon tyre specifications
कार नॉलेज
Tata Nexon के टायर साइज, कीमत और सही Tyre Pressure की पूरी जानकारी
Pratik Sarin
Pratik Sarin
24 Feb 2026
1 मिनट में पढ़ें
Road Tax in Haryana
1 मिनट में पढ़ें
1
हरियाणा में गाड़ी खरीदने पर रोड टैक्स कितना है? जानिए शुल्क, प्रक्रिया और ज़रूरी दस्तावेज़
17 Mar 2026
Pratik Sarin
Pratik Sarin
CARS24’s Pre‑Delivery Inspection
1 मिनट में पढ़ें
2
कार के Windshield और Side Glass कैसे चेक करें? Inspection Steps और Glass ID गाइड
23 Jan 2026
Pratik Sarin
Pratik Sarin
Torque Converter Explained_ How it Works and the Best Cars
1 मिनट में पढ़ें
3
Torque Converter क्या होता है? कैसे काम करता है और बेस्ट कारें कौन-सी हैं
11 Jan 2026
Pratik Sarin
Pratik Sarin
Learner's Licence Online & Offline Apply in maharashtra
1 मिनट में पढ़ें
4
महाराष्ट्र में लर्नर लाइसेंस कैसे बनवाएं? ऑनलाइन और ऑफलाइन पूरा प्रोसेस
29 Dec 2025
Pratik Sarin
Pratik Sarin
Best FASTag in India
1 मिनट में पढ़ें
5
भारत में सबसे बेहतरीन FASTag कौन सा है? जानें टॉप कंपनियां, फीस और फायदे
22 Dec 2025
Pratik Sarin
Pratik Sarin
Petrol vs Diesel car resale value.webp
1 मिनट में पढ़ें
6
पेट्रोल या डीज़ल: कौन सी कार बेहतर रीसेल वैल्यू देती है?
09 Dec 2025
Pratik Sarin
Pratik Sarin
Road Tax in Punjab
1 मिनट में पढ़ें
7
पंजाब में रोड टैक्स कितना है? शुल्क और जरूरी दस्तावेज की पूरी जानकारी
16 Oct 2025
Pratik Sarin
Pratik Sarin
Best V6 Engine Cars in India
1 मिनट में पढ़ें
8
V6 इंजन से लैस बेस्ट कारें भारत में – ड्राइविंग के शौकीनों के लिए परफेक्ट चॉइस
30 Sept 2025
Pratik Sarin
Pratik Sarin
FASTag Annual Pass Launch
1 मिनट में पढ़ें
9
नेशनल हाइवे पर अनलिमिटेड सफर सिर्फ ₹3000 में – जानिए FASTag पास कैसे लें
04 Sept 2025
Pratik Sarin
Pratik Sarin
Ad