Cars24
Ad
Best Mileage CNG Cars in India
Best Mileage CNG Cars in India

2025 की टॉप माइलेज CNG कारें – सबसे सस्ती और फ्यूल एफिशिएंट ऑप्शंस

14 Jul 2025
Key highlights
  • 1
    CNG कारें प्रदूषण कम और माइलेज ज्यादा देती हैं
  • 2
    हैचबैक सीएनजी कारें, ज्यादा माइलेज और कम बजट की होने की वजह से ज्यादा बिकती हैं
  • 3
    कंपनी फिटेड CNG कारें ज्यादा सुरक्षित होती हैं
आउटलाइन

CNG तकनीक में हाल के वर्षों में जबरदस्त सुधार आया है, जिससे अब गाड़ियों की माइलेज भी काफ़ी बढ़ गई है। आइए जानते हैं 2025 में भारत की उन CNG कारों के बारे में, जो सबसे बेहतरीन माइलेज देती हैं। इसके साथ ही इन गाड़ियों की खूबियों, खामियों और आपसी तुलना पर भी एक नज़र डालेंगे।

 

CNG से चलने वाली गाड़ियों के कई फायदे हैं। इनमें सबसे बड़ा फायदा है पेट्रोल के मुकाबले कम खर्च में बेहतर माइलेज। CNG कार में एक अलग टैंक लगा होता है, जिससे कार अपनी जरूरत के हिसाब से पेट्रोल या CNG पर चलाई जा सकती है। पेट्रोल पर चलाते समय गाड़ी सामान्य रूप से काम करती है, लेकिन CNG पर शिफ्ट करते ही पेट्रोल इंजेक्टर बंद हो जाते हैं और इंजन के अंदर सिर्फ CNG का इस्तेमाल होता है।

 

चलिए जानते हैं उन कारों के बारे में जो इस सेगमेंट में सबसे अच्छी परफॉर्मेंस दे रही हैं।

 

कार मॉडलमाइलेज (ARAI सर्टिफाइड)बॉडी टाइपकीमत (एक्स-शोरूम)सेकेंड हैंड कीमत
Maruti Suzuki Celerio34.43 km/kgहैचबैक₹5.35 लाख से शुरू₹3.77 लाख से शुरू
Maruti Wagon R34.05 km/kgहैचबैक₹5.52 लाख से शुरू₹2.92 लाख से शुरू
Maruti Suzuki Alto K1033.85 km/kgहैचबैक₹3.99 लाख से शुरू₹1.87 लाख से शुरू
Maruti Suzuki Swift30.90 km/kgहैचबैक₹6.7 लाख से शुरू₹2.28 लाख से शुरू
Maruti Suzuki S-Presso32.73 km/kgहैचबैक₹4.25 लाख से शुरू₹3.32 लाख से शुरू
Maruti Suzuki Dzire31.12 km/kgसेडान₹9.45 लाख से शुरू₹2.79 लाख से शुरू
Maruti Suzuki Baleno30.61 km/kgहैचबैक₹8.4 लाख से शुरू₹4.12 लाख से शुरू
Hyundai Grand i10 Nios27.00 km/kgहैचबैक₹5.42 लाख से शुरू₹2.97 लाख से शुरू
Tata Tiago26.49 km/kgहैचबैक₹5.44 लाख से शुरू₹3.42 लाख से शुरू
Tata Tigor26.49 km/kgसेडान₹6.09 लाख से शुरू₹4.20 लाख से शुरू
Maruti Suzuki XL626.32 km/kgMPV₹11.41 लाख से शुरू₹8.81 लाख से शुरू
Maruti Suzuki Ertiga26.11 km/kgMPV₹9.61 लाख से शुरू₹4.49 लाख से शुरू

1. Maruti Suzuki Celerio | 34.43 km/kg

 

Maruti Suzuki Celerio CNG

 

Maruti Suzuki Celerio CNG अपनी बेहतरीन माइलेज, आरामदायक कैबिन और शहर में ड्राइव करने में आसानी के चलते इस सूची की सबसे मजबूत दावेदार है। इसका 998 cc का CNG इंजन 55 bhp की पावर और 82 Nm का टॉर्क देता है। Celerio एक लीटर CNG में 34 किलोमीटर तक चलती है, जो शहर में रोज़ाना इस्तेमाल करने वालों और छोटे परिवारों के लिए एक किफायती ऑप्शन बनाती है।

 

कार में पावर स्टीयरिंग, पावर विंडो, अलॉय व्हील्स और मॉडर्न मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील मिलता है। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें ABS, एयरबैग, और फॉग लाइट्स जैसे जरूरी फीचर्स भी उपलब्ध हैं। साथ ही इसमें Maruti का SmartPlay Studio इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलता है।

 

कीमत (एक्स-शोरूम दिल्ली): ₹5.35 लाख से शुरू
 सेकेंड हैंड कीमत: ₹3.77 लाख से शुरू

 

Maruti Suzuki Celerio की स्पेसिफिकेशन

 

प्रमुख स्पेसिफिकेशनविवरण
अधिकतम पावर55 bhp
अधिकतम टॉर्क82 Nm
ट्रांसमिशन5-स्पीड मैनुअल
सीटिंग कैपेसिटी5
इंजन998 cc
फ्यूल टाइपCNG
बॉडी टाइपहैचबैक
माइलेज34.43 km/kg

Maruti Suzuki Celerio के फीचर्स

 

  • पावर स्टीयरिंग
  • फ्रंट पावर विंडो 
  • एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) 
  • ड्राइवर एयरबैग
  • पैसेंजर एयरबैग
  • फ्रंट फॉग लाइट्स
  • अलॉय व्हील्स 
  • मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील
     

2. Maruti Wagon R | 34.05 km/kg

 

Maruti Suzuki WagonR CNG

 

Maruti Wagon R लंबे समय से भारत की पसंदीदा CNG कार रही है। इसकी 998 cc CNG इंजन से 56 bhp पावर और 82 Nm टॉर्क मिलता है। यह कार 34.05 km/kg की माइलेज के साथ बेहद किफायती है, खासतौर पर छोटे परिवारों के लिए। Wagon R की खासियत है इसका बेहद स्पेशियस केबिन और बेहतर बूट स्पेस।

 

सुरक्षा के लिहाज से Wagon R मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर, ABS और EBD, डुअल एयरबैग्स जैसे जरूरी फीचर्स के साथ आती है। बजट में रहकर अच्छी सुविधा और कम मेंटेनेंस के चलते ये कार शहर में ड्राइव करने वालों के लिए परफेक्ट विकल्प है।

 

कीमत (एक्स-शोरूम दिल्ली): ₹5.52 लाख से शुरू
 सेकेंड हैंड कीमत: ₹2.92 लाख से शुरू

 

Maruti Wagon R की स्पेसिफिकेशन

 

प्रमुख स्पेसिफिकेशनविवरण
अधिकतम पावर56 bhp
अधिकतम टॉर्क82 Nm
ट्रांसमिशन5-स्पीड मैनुअल
सीटिंग कैपेसिटी5
इंजन998 cc
फ्यूल टाइपCNG
बॉडी टाइपहैचबैक
माइलेज34.05 km/kg

 

Maruti Wagon R के फीचर्स

 

  • ABS और EBD
  • एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले
  • 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
     

3. Maruti Alto K10 | 33.85 km/kg

 

Maruti Suzuki Alto K10 CNG

 

Maruti Alto K10 भारत की सर्वाधिक लोकप्रिय CNG कारों में से एक है। ये न सिर्फ़ बजट के लिहाज से बढ़िया है, बल्कि भरोसेमंद और शानदार माइलेज भी देती है। Alto K10 में 998 cc का इंजन है, जो 56 bhp की पावर और 82.1 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसकी CNG माइलेज 33.85 km/kg तक की है, जिससे ये शहर की भीड़ और लंबी दूरी दोनों के लिए आदर्श है। इसके कॉम्पैक्ट साइज के बावजूद, केबिन में पर्याप्त जगह और लेगरूम मिलता है। Alto K10 में आधुनिक फीचर्स जैसे ABS, EBD, एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, एंड्रॉइड ऑटो, एप्पल कारप्ले के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन भी मिलता है।

 

कीमत (एक्स-शोरूम दिल्ली): ₹3.99 लाख से शुरू
 सेकेंड हैंड कीमत: ₹1.87 लाख से शुरू

 

Maruti Alto K10 की स्पेसिफिकेशन

 

प्रमुख स्पेसिफिकेशनविवरण
अधिकतम पावर56 bhp
अधिकतम टॉर्क82.1 Nm
ट्रांसमिशन5-स्पीड मैनुअल
सीटिंग कैपेसिटी5
इंजन998 cc
फ्यूल टाइपCNG
बॉडी टाइपहैचबैक
माइलेज33.85 km/kg

 

Maruti Alto K10 के फीचर्स

 

  • ABS और EBD
  • डुअल एयरबैग्स 
  • एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले 
  • 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स
     

4. Maruti Swift | 30.90 km/kg

 

Maruti Suzuki Swift CNG

 

भारत की सबसे पसंदीदा हैचबैक कार Maruti Swift स्टाइल, आराम और परफॉर्मेंस का बेहतरीन मिश्रण है। यह 1,197 cc के दमदार इंजन के साथ आती है, जो 76 bhp की पावर और 98.5 Nm टॉर्क देता है। इसकी माइलेज 30.90 km/kg की है, जो इसे पहली बार कार खरीदने वालों के लिए बेहतरीन विकल्प बनाती है।

 

स्विफ्ट में वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, ABS-EBD, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 7 इंच का टचस्क्रीन जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं।

 

कीमत (एक्स-शोरूम दिल्ली): ₹6.7 लाख से शुरू
 सेकेंड हैंड कीमत: ₹2.28 लाख से शुरू

 

Maruti Swift की स्पेसिफिकेशन

 

प्रमुख स्पेसिफिकेशनविवरण
अधिकतम पावर76 bhp
अधिकतम टॉर्क98.5 Nm
ट्रांसमिशन5-स्पीड मैनुअल
सीटिंग कैपेसिटी5
इंजन1,197 cc
फ्यूल टाइपCNG
बॉडी टाइपहैचबैक
माइलेज30.90 km/kg

 

Maruti Swift के फीचर्स

 

  • वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले
  • ABS और EBD
  • ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
  • 7-इंच टचस्क्रीन 
  • चाइल्ड सीट एंकर पॉइंट्स
     

5. Maruti S-Presso | 32.73 km/kg

 

Maruti Suzuki S-Presso CNG

 

Maruti S-Presso अपने SUV जैसे स्टाइलिश लुक और बेहतरीन माइलेज के कारण काफी पसंद की जाती है। इसका 998 cc इंजन 56 bhp की पावर और 82.1 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। माइलेज 32.73 km/kg तक मिलती है। S-Presso में ABS-EBD, डुअल एयरबैग्स, ओवर-स्पीड वार्निंग सिस्टम और इंटीग्रेटेड म्यूजिक सिस्टम मिलता है। SUV से प्रेरित डिज़ाइन, बड़ा केबिन और बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस इसे 'मिनी SUV' का खिताब दिलाता है।

 

कीमत (एक्स-शोरूम दिल्ली): ₹4.25 लाख से शुरू
 सेकेंड हैंड कीमत: ₹3.32 लाख से शुरू

 

Maruti S-Presso की स्पेसिफिकेशन

 

प्रमुख स्पेसिफिकेशनविवरण
अधिकतम पावर56 bhp
अधिकतम टॉर्क82.1 Nm
ट्रांसमिशन5-स्पीड मैनुअल
सीटिंग कैपेसिटी5
इंजन998 cc
फ्यूल टाइपCNG
बॉडी टाइपहैचबैक
माइलेज32.73 km/kg

 

Maruti S-Presso के फीचर्स

 

  • इंटीग्रेटेड म्यूजिक सिस्टम
  • ब्लूटूथ और AUX कनेक्टिविटी
  • डुअल एयरबैग्स
  • ओवर-स्पीड वार्निंग
  • ABS और EBD
     

6. Maruti Baleno | 30.61 km/kg

 

Maruti Suzuki Baleno CNG

 

NEXA की प्रीमियम कार Baleno अपनी शानदार डिज़ाइन और आराम के लिए जानी जाती है। इसका 1.2L K-Series Dualjet इंजन 76 bhp की पावर और 98.5 Nm का टॉर्क प्रदान करता है। इसकी ARAI माइलेज 30.61 km/kg है। इसमें NEXA का खास डिजाइन एलिमेंट, LED DRLs, 16-इंच के अलॉय व्हील्स, ड्यूल-टोन इंटीरियर और आइडल स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम मिलता है, जिससे कार की फ्यूल बचत बढ़ती है।

 

कीमत (एक्स-शोरूम दिल्ली): ₹8.4 लाख से शुरू
 सेकेंड हैंड कीमत: ₹4.12 लाख से शुरू

 

Maruti Baleno की स्पेसिफिकेशन

 

प्रमुख स्पेसिफिकेशनविवरण
अधिकतम पावर76 bhp
अधिकतम टॉर्क98.5 Nm
ट्रांसमिशन5-स्पीड मैनुअल
सीटिंग कैपेसिटी5
इंजन1197 cc
फ्यूल टाइपCNG
बॉडी टाइपहैचबैक
माइलेज (ARAI)30.61 km/kg

 

Maruti Baleno के फीचर्स

 

  • पावर स्टीयरिंग
  • फ्रंट पावर विंडो
  • टिल्ट स्टीयरिंग एडजस्टमेंट
  • हाई-स्पीड अलर्ट सिस्टम
  • ब्लूटूथ के साथ ऑडियो सिस्टम (वैरिएंट के अनुसार)
  • मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील
     

7. मारुति डिज़ायर | 31.12 km/kg

 

Maruti Suzuki Dzire CNG

 

मारुति डिज़ायर CNG एक शानदार सेडान है जो 1,197 cc इंजन से लैस है। यह इंजन 76 bhp की पावर और 98.5 Nm का टॉर्क प्रदान करता है। इसकी बेहतरीन माइलेज 31.12 km/kg इसे रोज़ाना आने-जाने के लिए आदर्श विकल्प बनाती है। यह कार आधुनिक फीचर्स जैसे ABS के साथ EBD, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto जैसे फीचर्स से लैस है। यदि आप आरामदायक और ईको-फ्रेंडली सेडान चाहते हैं, तो मारुति डिज़ायर CNG एक बेहतरीन विकल्प है।

 

कीमत (एक्स-शोरूम दिल्ली): ₹9.45 लाख से शुरू
 सेकेंड हैंड कीमत: ₹2.79 लाख से शुरू

 

मारुति डिज़ायर की प्रमुख स्पेसिफिकेशन

 

प्रमुख स्पेसिफिकेशनविवरण
अधिकतम पावर76 bhp
अधिकतम टॉर्क98.5 Nm
ट्रांसमिशन5-स्पीड मैनुअल
सीटिंग क्षमता5
इंजन1,197 cc
फ्यूल टाइपCNG
बॉडी टाइपसेडान
माइलेज31.12 km/kg

 

मारुति डिज़ायर के फीचर्स

 

  • वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay
  • ABS और EBD
  • ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल 
  • रियर AC वेंट्स 
  • 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम 

 

8. हुंडई ग्रैंड i10 NIOS | 27.00 km/kg

 

Hyundai Grand i10 Nios CNG

 

हुंडई ग्रैंड i10 NIOS, अपने आकर्षक यूरोपियन डिज़ाइन और फीचर्स के चलते भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद बन चुकी है। इसका 1,197 cc इंजन 67 bhp पावर और 95 Nm टॉर्क देता है। इसकी 27 km/kg की माइलेज इसे CNG सेगमेंट में एक प्रमुख विकल्प बनाती है। इस कार के फीचर्स में 8-इंच का टचस्क्रीन, क्रूज कंट्रोल, छह एयरबैग, वायरलेस फ़ोन चार्जिंग और स्टेबिलिटी कंट्रोल शामिल हैं। आधुनिक और लग्ज़री फीचर्स के शौकीनों के लिए यह कार एक आदर्श विकल्प है।

 

कीमत (एक्स-शोरूम दिल्ली): ₹7.7 लाख से ₹8.6 लाख
 सेकेंड हैंड कीमत: ₹6.45 लाख से शुरू

 

हुंडई ग्रैंड i10 NIOS की प्रमुख स्पेसिफिकेशन

 

प्रमुख स्पेसिफिकेशनविवरण
अधिकतम पावर67 bhp
अधिकतम टॉर्क95 Nm
ट्रांसमिशन5-स्पीड मैनुअल
सीटिंग क्षमता5
इंजन1,197 cc
फ्यूल टाइपCNG
बॉडी टाइपहैचबैक
माइलेज27.00 km/kg

 

हुंडई ग्रैंड i10 NIOS के फीचर्स

 

  • पावर स्टीयरिंग
  • पावर विंडोज (फ्रंट) 
  • ABS
  • ड्राइवर और पैसेंजर एयरबैग 
  • ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल 
  • अलॉय व्हील
  • मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील
     

9. टाटा टियागो | 26.49 km/kg

 

Tata Tiago CNG

 

टाटा टियागो, सुरक्षा और परफॉर्मेंस का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। इसका 1,199 cc का इंजन 72 bhp की पावर और 95 Nm टॉर्क देता है, जो इसे दमदार बनाता है। इसकी माइलेज 26.49 km/kg तक है। सुरक्षा के लिहाज से टाटा टियागो में ABS, डुअल एयरबैग, और थ्री-पॉइंट रियर सीट बेल्ट्स जैसी सुविधाएँ मिलती हैं। इस कार ने ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 4 स्टार रेटिंग हासिल की है। साथ ही, Harman का शानदार 8-स्पीकर साउंड सिस्टम इसे और आकर्षक बनाता है।

 

कीमत (एक्स-शोरूम दिल्ली): ₹5.44 लाख से शुरू
 सेकेंड हैंड कीमत: ₹3.42 लाख से शुरू

 

टाटा टियागो की प्रमुख स्पेसिफिकेशन

 

प्रमुख स्पेसिफिकेशनविवरण
अधिकतम पावर72 bhp
अधिकतम टॉर्क95 Nm
ट्रांसमिशन5-स्पीड मैनुअल / 5-स्पीड ऑटोमैटिक
सीटिंग क्षमता5
इंजन1,199 cc
फ्यूल टाइपCNG
बॉडी टाइपहैचबैक
माइलेज26.49 km/kg

 

टाटा टियागो के फीचर्स

 

  • पावर स्टीयरिंग
  • ABS
  • डुअल एयरबैग 
  • फ्रंट फॉग लैंप्स 
  • व्हील कवर्स 
  • ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
     

10. टाटा टिगोर | 26.49 km/kg

 

Tata Tigor CNG

 

टाटा टिगोर एक किफायती और स्टाइलिश सेडान है जो 1,199 cc इंजन के साथ 72 bhp पावर और 95 Nm टॉर्क प्रदान करती है। इसकी 26.49 km/kg की शानदार माइलेज से यह CNG सेगमेंट में आकर्षक बन जाती है। टाटा टिगोर में डुअल एयरबैग्स, ABS-EBD, पार्किंग सेंसर्स, स्टाइलिश इंटीरियर, और पावरफुल Harman इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। टिगोर CNG में AMT विकल्प उपलब्ध है, जो इसे सेगमेंट की पहली कार बनाता है।

 

कीमत (एक्स-शोरूम दिल्ली): ₹6.09 लाख से शुरू
 सेकेंड हैंड कीमत: ₹4.20 लाख से शुरू

 

टाटा टिगोर की प्रमुख स्पेसिफिकेशन

 

प्रमुख स्पेसिफिकेशनविवरण
अधिकतम पावर72 bhp
अधिकतम टॉर्क95 Nm
ट्रांसमिशन5-स्पीड मैनुअल
सीटिंग क्षमता5
इंजन1,199 cc
फ्यूल टाइपCNG
बॉडी टाइपसेडान
माइलेज26.49 km/kg

 

टाटा टिगोर के फीचर्स

 

  • पावर स्टीयरिंग 
  • ABS-EBD 
  • डुअल एयरबैग 
  • ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
  • Harman साउंड सिस्टम
     

11. मारुति XL6 | 26.32 km/kg

 

Maruti Suzuki XL6 CNG

 

मारुति XL6 एक लग्ज़री और स्टाइलिश 6-सीटर MPV है, जो कंफर्ट और परफॉर्मेंस का शानदार मेल है। इसमें 1,462 cc का इंजन लगा है, जो 86 bhp की पावर और 121 Nm टॉर्क प्रदान करता है। इसकी CNG माइलेज 26.32 km/kg है, जो इसे एक बेहतरीन विकल्प बनाती है।

 

कार में पावर स्टीयरिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ABS, डुअल एयरबैग, और फॉग लाइट जैसे आधुनिक और ज़रूरी फीचर्स मौजूद हैं। इसके साथ ही इंटीरियर में लेदर अपहोल्स्ट्री और 7-इंच का SmartPlay Studio इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो परिवार के साथ लंबी यात्रा के लिए आदर्श है।

 

कीमत (एक्स-शोरूम दिल्ली): ₹11.41 लाख से शुरू
 सेकेंड हैंड कीमत: ₹8.81 लाख से शुरू

 

मारुति XL6 की प्रमुख स्पेसिफिकेशन

 

प्रमुख स्पेसिफिकेशनविवरण
अधिकतम पावर86 bhp
अधिकतम टॉर्क121 Nm
ट्रांसमिशन5-स्पीड मैनुअल
सीटिंग क्षमता6
इंजन1,462 cc
फ्यूल टाइपCNG
बॉडी टाइपMPV
माइलेज26.32 km/kg

मारुति XL6 के फीचर्स

 

  • पावर स्टीयरिंग 
  • फ्रंट पावर विंडोज़
  • ABS के साथ EBD
  • ड्राइवर और पैसेंजर एयरबैग
  • ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
  • फ्रंट फॉग लाइट्स
  • अलॉय व्हील्स

 

12. मारुति अर्टिगा | 26.11 km/kg

 

Maruti Suzuki Ertiga CNG

 

मारुति अर्टिगा एक ऐसी MPV है जिसे बड़े परिवारों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। इसका 1,462 cc इंजन 87 bhp की पावर और 121 Nm का टॉर्क देता है। अर्टिगा की CNG माइलेज 26.11 km/kg है। इस 7-सीटर कार में ABS के साथ EBD, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay के साथ 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और ऑटोमैटिक हेडलैंप जैसे शानदार फीचर्स मौजूद हैं। इसकी स्पेस और फीचर्स इसे भारतीय ग्राहकों के लिए एक लोकप्रिय विकल्प बनाते हैं।

 

कीमत (एक्स-शोरूम दिल्ली): ₹9.61 लाख से शुरू
 सेकेंड हैंड कीमत: ₹4.49 लाख से शुरू

 

मारुति अर्टिगा की प्रमुख स्पेसिफिकेशन

 

प्रमुख स्पेसिफिकेशनविवरण
अधिकतम पावर87 bhp
अधिकतम टॉर्क121 Nm
ट्रांसमिशन5-स्पीड मैनुअल
सीटिंग क्षमता7
इंजन1,462 cc
फ्यूल टाइपCNG
बॉडी टाइपMPV
माइलेज26.11 km/kg

मारुति अर्टिगा के फीचर्स

 

  • वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay
  • ABS और EBD
  • ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
  • ऑटोमैटिक हेडलैंप
  • 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
     

CNG कार चुनने के फायदे:

 

CNG कारें उन लोगों के लिए लाभकारी हैं जो हर दिन लंबी दूरी तय करते हैं। CNG पेट्रोल या डीज़ल की तुलना में सस्ती होती है, जिससे आपकी मासिक ईंधन लागत लगभग 40% तक कम हो सकती है। इसके अलावा, आधुनिक तकनीक के कारण CNG कारों की माइलेज भी बेहतर होती है, जो 26-31 km/kg के बीच होती है। इसका मतलब है कि फुल टैंक पर ये कारें 180-340 किलोमीटर तक की दूरी आसानी से तय कर सकती हैं।

और अगर आपके पास पहले से पेट्रोल या डीजल कार है और आप अपनी कार को CNG में कन्वर्ट करवाना चाहते हैं तो चिंता मत करिए। आजकल मार्केट में बहुत से अच्छी क्वालिटी के CNG किट उपलब्ध हैं जिन्हें अपनी कार में लगवाकर ईंधन की बचत कर सकते हैं। हमारे आर्टिकल भारत में बेस्ट CNG कन्वर्जन किट ब्रांड्स और फीचर्स में मार्केट में उपलब्ध बेहतरीन CNG किट के बारे में पूरी जानकारी दी गई है, इसे पढ़कर आप निर्णय ले सकते हैं।

 

पर्यावरण के लिए बेहतर विकल्प:

 

बढ़ती ईंधन कीमतों और पर्यावरण के लिए हानिकारक प्रदूषण को कम करने के लिए CNG कारें भविष्य की पसंद साबित हो रही हैं। इन कारों में तकनीकी सुधार हो रहे हैं, जिससे ये और भी ज्यादा आकर्षक विकल्प बनती जा रही हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सभी को बड़ा करें
Q. क्या मारुति डिज़ायर का CNG मॉडल, पेट्रोल वेरिएंट से बेहतर है?
Q. हुंडई ग्रैंड i10 Nios के CNG मॉडल की क्या कमियां हैं?
Q. सूची में सबसे सस्ती CNG कार कौन सी है और इसके क्या समझौते हैं?
Q. टाटा टियागो CNG हाइवे पर कैसा प्रदर्शन करती है?
Q. मारुति अर्टिगा CNG अन्य कारों की तुलना में महंगी है। क्या यह उचित है?
Ad
Best Cars For Village Roads In India
कार नॉलेज
गांव की सड़कों के लिए टॉप कारें – ज़्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस और दमदार परफॉर्मेंस
Pratk Sarin
Pratik Sarin
02 Sept 2025
2 मिनट में पढ़ें
honda city
ऑटो ट्रेंड
Honda City का सफर : 25 सालों का शानदार इतिहास
Pratk Sarin
Pratik Sarin
29 Aug 2025
1 मिनट में पढ़ें
Ad
Electric Car Battery
कार नॉलेज
EV की बैटरी रिप्लेसमेंट में कितना खर्च आता है? जानिए पूरी जानकारी
Pratk Sarin
Pratik Sarin
29 Aug 2025
1 मिनट में पढ़ें
upcoming tata altroz facelift 2025 india launch design
खरीदें और बेचें
Tata Altroz में आने वाली सबसे आम 10 दिक्कतें – जानिए कारण और आसान समाधान
Pratk Sarin
Pratik Sarin
29 Aug 2025
1 मिनट में पढ़ें
Check Engine Light Popping Up
कार नॉलेज
इंजन चेक लाइट क्यों जलती है? जानिए इसके पीछे की असली वजह
Pratk Sarin
Pratik Sarin
28 Aug 2025
1 मिनट में पढ़ें
Best Cars to Buy for Drifting
खरीदें और बेचें
ड्रिफ्टिंग के शौकीनों के लिए बेस्ट कारें: खरीदें, मॉडिफाई करें और रेस ट्रैक पर दौड़ायें
Pratk Sarin
Pratik Sarin
28 Aug 2025
1 मिनट में पढ़ें
Maruti Suzuki Celerio
खरीदें और बेचें
मारुति Celerio मालिकों को सबसे ज़्यादा होती हैं ये समस्याएं – जानिए बचने का तरीका
Pratk Sarin
Pratik Sarin
28 Aug 2025
1 मिनट में पढ़ें
baleno-mileage
कार नॉलेज
Maruti Baleno में आती हैं ये 7 आम दिक्कतें – जानिए कारण और हल
Pratk Sarin
Pratik Sarin
27 Aug 2025
1 मिनट में पढ़ें
tata nexon
कार नॉलेज
Tata Nexon में कौन-सी दिक्कतें आम हैं और उन्हें कैसे दूर करें?
Pratk Sarin
Pratik Sarin
27 Aug 2025
1 मिनट में पढ़ें
Automatic vs Manual Which Transmission is Better for you
कार नॉलेज
ऑटोमैटिक बनाम मैनुअल: कौन-सा ट्रांसमिशन आपके लिए बेहतर है?
Pratk Sarin
Pratik Sarin
27 Aug 2025
1 मिनट में पढ़ें
Ad