Cars24
Ad
ev conversion kit
ev conversion kit

भारत में बेस्ट EV कन्वर्ज़न किट्स – अपनी पेट्रोल-डीज़ल कार को बनाएं इलेक्ट्रिक

14 Jul 2025
Key highlights
  • 1
    इलैक्ट्रिक कन्वर्जन किट भारत में पूरी तरह कानूनी हैं
  • 2
    लगभग सभी कारों में EV किट लगाया जा सकता है
  • 3
    EV किट लगाने के बाद कार का दुबारा रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है
आउटलाइन

पेट्रोल और डीज़ल की आसमान छूती कीमतों से परेशान होकर कई भारतीय ड्राइवर इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV) की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं। लेकिन हर कोई नई इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने का खर्च उठा नहीं सकता। ऐसे में EV कन्वर्ज़न किट एक शानदार और किफायती समाधान के तौर पर तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। इनकी मदद से आप अपनी पुरानी पेट्रोल-डीज़ल कार को इलेक्ट्रिक वाहन में बदल सकते हैं, और पर्यावरण को बचाने की दिशा में भी अपना योगदान दे सकते हैं।

 

EV कन्वर्ज़न किट का सिद्धांत काफी हद तक आपकी गाड़ी में CNG किट लगवाने जैसा है, हालांकि इसमें कुछ महत्वपूर्ण तकनीकी पहलुओं का ध्यान रखना पड़ता है। EV कन्वर्ज़न किट असल में एक कंपोनेंट्स का सेट होता है, जिसमें इलेक्ट्रिक मोटर, बैटरी पैक, कंट्रोलर, चार्जिंग सिस्टम और दूसरे जरूरी पार्ट्स शामिल होते हैं।

 

तो आइए जानते हैं कि भारत में उपलब्ध सबसे अच्छी EV कन्वर्ज़न किट कौन-सी हैं, इनकी कीमत क्या है, और आपकी मौजूदा गाड़ी को EV में बदलने का फैसला वाकई समझदारी भरा कदम साबित होगा या नहीं। इस लेख में हम इसी बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।

 

भारत की टॉप EV कन्वर्ज़न किट (कारों के लिए)

 

कन्वर्ज़न किट निर्माताकीमतउपयुक्त वाहन
doReal Motors₹3 लाख-₹9 लाखछोटी कारें, SUV, हल्के ट्रक, वैन
Bosch eAxleजानकारी उपलब्ध नहींकारें, SUV
Loop Moto₹3 लाख-₹5 लाखकारें
Folks Motorजानकारी उपलब्ध नहींकारें
E-Trio₹4 लाख से शुरूछोटी कारें
Bharat Kit₹5 लाखछोटी कारें
Northway Motorsport₹12.5 लाख-₹14.5 लाखछोटी कारें

 

1. doReal Motors EV कन्वर्ज़न किट

 

ev conversion kit

 

कीमत: ₹3 लाख-₹9 लाख

 

हरियाणा स्थित कंपनी doReal Motors देश में EV कन्वर्ज़न किट के क्षेत्र में एक प्रमुख नाम है। यह कंपनी मुख्यतः पेट्रोल और डीज़ल वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने का काम करती है। इसके अलावा कंपनी EV बैटरियों की मैन्युफैक्चरिंग और रिफर्बिशिंग में भी सक्रिय है। दोपहिया, तिपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए EV बैटरी सप्लाई करना भी इनके कारोबार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

 

doReal Motors अपनी EV कन्वर्ज़न प्रक्रिया के दौरान पहले गाड़ी का मूल्यांकन करती है, फिर मोटर और बैटरी पैक का चयन, कंट्रोलर एवं चार्जिंग सिस्टम का इंटीग्रेशन, पावर इन्वर्टर की इंस्टॉलेशन, ट्रांसमिशन की एडजस्टमेंट, कूलिंग सिस्टम की फिटिंग, वायरिंग में आवश्यक बदलाव और अंत में गाड़ी की पूरी टेस्टिंग जैसे कार्य पूरे करती है।

 

यह कंपनी Maruti Suzuki 800, Alto, Wagon R, Hyundai Grand i10, Hyundai i10, Toyota Innova, Fortuner जैसी कारों को EV में बदल चुकी है। साथ ही हल्के ट्रक और वैन जैसे Tata Ace और Maruti Eeco को भी इलेक्ट्रिक बनाने की सुविधा देती है। वाहन की श्रेणी और स्पेसिफिकेशन के आधार पर कंपनी EV कन्वर्ज़न के लिए ₹3 लाख से लेकर ₹9 लाख तक चार्ज करती है।

 

doReal Motors EV किट स्पेसिफिकेशन

 

  • टॉप स्पीड: 115 kmph
  • फुल चार्ज में रेंज: 320 किलोमीटर तक
  • बैटरी क्षमता: 40 kWh
  • मोटर क्षमता: 50 kW
     

2. Bosch eAxle EV कन्वर्ज़न किट

 

ev conversion kit

 

कीमत: अभी उपलब्ध नहीं

 

इलेक्ट्रिक कन्वर्ज़न किट्स में से सबसे क्रांतिकारी तकनीक वाली Bosch eAxle भारतीय बाजार में एक दिलचस्प विकल्प के तौर पर उभर रही है। इस किट का कॉम्पैक्ट डिज़ाइन खास तौर पर बैटरी से चलने वाली गाड़ियों (EV) और हाइब्रिड गाड़ियों दोनों के लिए उपयोगी है। Bosch eAxle की खास बात यह है कि इसमें मोटर, ट्रांसमिशन और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स एक ही यूनिट में होते हैं, जो सीधे गाड़ी के एक्सल को पावर देते हैं। इससे गाड़ी में अलग से बहुत सारे पार्ट्स लगाने की जरूरत नहीं होती, जिससे कन्वर्ज़न प्रक्रिया आसान हो जाती है।

 

फिलहाल Bosch इस सिस्टम के विस्तार के लिए विभिन्न ऑटो कंपनियों (OEMs) के साथ साझेदारी की तलाश कर रहा है, जिसके कारण अभी तक इसकी कीमत का ऐलान नहीं किया गया है।

 

Bosch का दावा है कि eAxle सिस्टम में आधुनिक सिलिकॉन कार्बाइड सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसकी ऊर्जा दक्षता 96% तक पहुँच जाती है। नतीजतन, इस सिस्टम की बैटरी आकार में छोटी हो सकती है, जिससे लागत कम होगी और रेंज भी बेहतर मिलेगी। Bosch के मुताबिक, यह सिस्टम 50-300 kW तक की क्षमता प्रदान कर सकता है, और इसे 400V और 800V वोल्टेज लेवल्स पर ऑपरेट किया जा सकता है।

 

इस कॉम्पैक्ट सिस्टम के कारण अतिरिक्त केबल या पार्ट्स की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे इसकी कीमत किफायती रखी जा सकेगी।

 

Bosch eAxle के मुख्य स्पेसिफिकेशन

 

  • स्केलेबल पावर आउटपुट: 50-300 kW
  • स्केलेबल टॉर्क: ड्राइवशाफ्ट पर 1,000-5,000 Nm
  • मोटर की अधिकतम स्पीड: 16,000-18,500 RPM
  • कुल वजन: लगभग 90 kg
  • ऑपरेटिंग वोल्टेज: 400V / 800V
     

3. Loop Moto EV कन्वर्ज़न किट

 

ev conversion kit

 

कीमत: ₹3 लाख-₹5 लाख

 

Loop Moto एक भारतीय कंपनी है जो देश में बिकने वाली ज्यादातर छोटी और मध्यम कारों के लिए EV कन्वर्ज़न किट उपलब्ध कराती है। इस कन्वर्ज़न किट में कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक मोटर के साथ LiFePO4 टेक्नोलॉजी वाली लिथियम-आयन बैटरी, बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम और आवश्यक एक्सेसरीज आती हैं, जिससे आप अपनी मौजूदा पेट्रोल या डीज़ल कार को ₹3 से ₹5 लाख के बीच खर्च करके इलेक्ट्रिक कार बना सकते हैं।

 

Loop Moto के अनुसार, उनकी किट्स अब तक साइकिल, कार और छोटे कमर्शियल वाहनों में सफलतापूर्वक लगाई गई हैं। कंपनी 17.8 kWh की लिथियम-आयन बैटरी के साथ 180 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है। इस कन्वर्ज़न किट में 15 kW क्षमता की थ्री-फेज AC मोटर और 3.3 kW AC ऑनबोर्ड चार्जर दिया जाता है। साथ ही, कंपनी इस किट के साथ 80 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड का भी दावा करती है।

 

Loop Moto के मुख्य स्पेसिफिकेशन

 

  • फुल चार्ज पर रेंज: 180 किलोमीटर
  • टॉप स्पीड: 80 kmph
  • मोटर: 15 kW 3-फेज AC मोटर
  • चार्जर: AC ऑनबोर्ड 3.3 kW
  • बैटरी टाइप: LiFePO4 (बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम के साथ)
  • बैटरी क्षमता: 17.8 kWh
  • गियरबॉक्स: गियरलेस
     

4. Folks Motor EV कन्वर्ज़न किट

 

ev conversion kit

 

कीमत: अभी उपलब्ध नहीं

 

Folks Motor का दावा है कि यह भारत की पहली कंपनी है जो सामान्य पेट्रोल-डीज़ल गाड़ियों को हाइब्रिड इलेक्ट्रिक गाड़ियों में बदलती है। यानी यह कारों को पूरी तरह इलेक्ट्रिक बनाने की बजाय हाइब्रिड तकनीक से लैस करती है। Folks Motor के मुताबिक, उनकी किट लगाने से वाहन के माइलेज में 40% तक सुधार और रनिंग खर्च में लगभग 30% तक की कमी आ सकती है। यह कंपनी अपने किट पर 2 साल या 50,000 किलोमीटर तक की वारंटी भी देती है।

 

Folks Motor का हाइब्रिड सिस्टम सेल्फ-चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस है और जरूरत पड़ने पर प्लग-इन चार्जिंग की सुविधा भी दी जा सकती है। कंपनी के मुताबिक इसकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 100 किलोमीटर तक चल सकती है, और अधिकतम 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुँच सकती है।

 

Folks Motor के मुख्य स्पेसिफिकेशन

 

  • माइलेज में वृद्धि: 40% तक
  • रनिंग कॉस्ट में कमी: 30% तक
  • वारंटी: 2 साल / 50,000 किलोमीटर
  • टॉप स्पीड: 80 kmph तक
  • बैटरी रेंज: 100 किलोमीटर तक (सेल्फ-चार्जिंग)
  • चार्जिंग: वैकल्पिक प्लग-इन चार्जिंग पोर्ट उपलब्ध
     

5. E-Trio EV कन्वर्जन किट

 

कीमत: ₹4 लाख से शुरू

 

E-Trio भारतीय बाजार में विशेष तौर पर इलेक्ट्रिक कार्गो वाहनों के लिए EV कन्वर्जन किट तैयार करती है। कंपनी को Automotive Research Association of India (ARAI) से प्रमाणित भी किया जा चुका है।

 

E-Trio अब तक Maruti Suzuki Alto, Wagon R और Dzire जैसी बजट-फ्रेंडली गाड़ियों को इलेक्ट्रिक वाहनों में बदल चुकी है। कंपनी के मुताबिक, कारों को केवल 48 घंटे के भीतर ही इलेक्ट्रिक में कन्वर्ट किया जा सकता है। E-Trio दो प्रकार की किट्स देती है: EV-150 और EV-180।

 

E-Trio की EV कन्वर्जन किट में लिथियम-आयन बैटरी, इलेक्ट्रिक मोटर, कंट्रोलर, ऑनबोर्ड चार्जर, पावर स्टीयरिंग, कन्वर्टर और इन-हाउस निर्मित गियरबॉक्स तक शामिल है। वजन बढ़ने के कारण सस्पेंशन में भी बदलाव किए जाते हैं, ताकि गाड़ी बेहतर परफॉर्मेंस दे सके।

 

E-Trio की मुख्य खूबियाँ

फीचरविवरण
बैटरी प्रकारलिथियम-आयन
फुल चार्ज पर रेंज180 किलोमीटर तक

 

6. Bharat Kit EV कन्वर्जन किट

 

कीमत: ₹5 लाख

 

Bharat Kits (Bharatmobi) भारत में हैचबैक और सेडान कारों के लिए EV कन्वर्जन किट तैयार करती है। कंपनी को ARAI और ICAT दोनों से प्रमाणन भी मिला है। यह कंपनी Maruti Suzuki Alto, Wagon R और Swift Dzire जैसी लोकप्रिय कारों को इलेक्ट्रिक में कन्वर्ट करती है।

 

Bharat Kit के EV कन्वर्जन किट में लिथियम-आयन बैटरी, मोटर, कंट्रोलर, गियरबॉक्स, चार्जर, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, AC किट और चार्जिंग उपकरण जैसी जरूरी चीजें शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि उनकी LiFePO4 बैटरी एक चार्ज में लगभग 80 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है और इसकी चार्जिंग का समय लगभग 5 घंटे होता है। कार की अधिकतम रफ्तार लगभग 80 किलोमीटर प्रति घंटा है।

 

बैटरी की क्षमता कार के प्रकार के अनुसार भिन्न होती है: हैचबैक में 12 kWh की बैटरी और सेडान में 15 kWh की बैटरी दी जाती है। Bharat Kit का दावा है कि EV कन्वर्जन में लगभग एक हफ्ते का समय लगता है।

 

Bharat Kit की मुख्य खूबियाँ

 

फीचरविवरण
रेंज80 किलोमीटर
टॉप स्पीड80 किलोमीटर प्रति घंटा
मोटर क्षमता15 kW
वोल्टेज96V
बैटरी प्रकारLiFePO4
चार्जिंग समयलगभग 5 घंटे

 

7. Northway Motorsport EV कन्वर्जन किट

 

ev conversion kit

 

कीमत: ₹14.5 लाख तक

 

Northway Motorsport इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए पावरट्रेन यूनिट और कन्वर्जन किट तैयार करने वाली कंपनी है। यह Maruti Suzuki Dzire के लिए दो किट उपलब्ध कराती है: Drive EZ (120 km रेंज) और Travel EZ (250 km रेंज)। Drive EZ की बैटरी 5-6 घंटे में और Travel EZ की बैटरी करीब 10 घंटे में चार्ज होती है। Travel EZ किट की कीमत ₹14.5 लाख तक पहुँच सकती है।

 

Northway Motorsport की मुख्य खूबियाँ

 

फीचरविवरण
फुल चार्ज पर रेंज250 किलोमीटर तक
चार्जिंग समय10 घंटे तक

 

EV कन्वर्जन किट क्यों प्रचलित हैं?

 

भारत में EV कन्वर्जन किट की लोकप्रियता मुख्यतः उन लोगों के बीच बढ़ी है जो ईंधन की लागत घटाना चाहते हैं, लेकिन नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने में सक्षम नहीं हैं। ये किट उनकी मौजूदा कार को किफायती कीमत में इलेक्ट्रिक वाहन में बदलने का विकल्प प्रदान करती हैं।

 

EV कन्वर्जन किट का एक और बड़ा फायदा है रखरखाव का खर्च कम होना। इलेक्ट्रिक वाहनों में ICE वाहनों की तुलना में कम मूविंग पार्ट्स होते हैं, जिससे रखरखाव की जरूरत कम पड़ती है।

 

EV कन्वर्जन किट लगाने के फायदे

 

EV कन्वर्जन किट के मुख्य फायदे हैं:

 

  1. परिचालन लागत में भारी कमी
  2. पुरानी कारों को स्क्रैप होने से बचाने का कानूनी उपाय
  3. प्रदूषण-मुक्त परिवहन और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग
  4. कम रखरखाव लागत और कम रिपेयर की जरूरत
     

EV कन्वर्जन किट के प्रकार

 

EV कन्वर्जन किट दो तरह की होती हैं – AC (अधिक दक्ष और महँगी) और DC (कम लागत, थोड़ी कम दक्ष)। AC किट ₹4-₹10 लाख के बीच, जबकि DC किट ₹2-₹5 लाख तक होती हैं। DIY किट्स भी उपलब्ध हैं, जिनकी लागत ₹2-₹5 लाख होती है।

 

EV में कन्वर्ट करने से पहले ध्यान रखें ये बातें

 

  1. केवल ARAI प्रमाणित कन्वर्जन किट्स कानूनी तौर पर वैध हैं।
  2. हर कार EV में नहीं बदली जा सकती। इसके लिए कार के प्लेटफॉर्म की जाँच आवश्यक है।
  3. कार के प्रदर्शन और रेंज के हिसाब से सही बैटरी और मोटर का चुनाव जरूरी है।
     

चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और लागत

 

EV कन्वर्जन कराने से पहले, चार्जिंग स्टेशन की उपलब्धता और चार्जिंग की लागत समझना आवश्यक है। भारत में मुख्यतः AC (Level 1 और Level 2) और DC चार्जर्स उपलब्ध हैं। Level 1 चार्जर घर पर आसानी से लग सकता है, जिसकी लागत लगभग ₹12,000 है। Level 2 चार्जर तेज लेकिन महँगे (₹30,000-₹1 लाख) होते हैं। DC चार्जर सबसे तेज और महँगे होते हैं।

 

और अगर आपके अन्दर EV जैसे उभरते हुए सेक्टर में बिजनेस करने की इच्छा है तो आप EV चार्जिंग स्टेशन का सेट-अप करके अच्छी आमदनी कर सकते हैं। इस बिजनेस पर ज्यादा जानकारी के लिए हमारा आर्टिकल  EV चार्जिंग स्टेशन बिज़नेस कैसे शुरू करें पढ़ें।

 

कार को EV में कैसे बदलें?

 

दिल्ली जैसे राज्यों में 10 साल पुरानी डीजल गाड़ियों और 15 साल पुरानी पेट्रोल गाड़ियों को EV में बदला जा सकता है, लेकिन इसके लिए RTO की अनुमति और गाड़ी का पुनः पंजीकरण आवश्यक है।

 

निष्कर्ष

 

अगर आप अपनी पुरानी पेट्रोल या डीजल कार को इलेक्ट्रिक (EV) में बदलने का सोच रहे हैं, तो इसमें कई फायदे हैं। ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण दो प्रमुख कारण हैं जिनकी वजह से लोग EV किट लगवा रहे हैं। लेकिन यह प्रक्रिया जितनी सरल और स्पष्ट नजर आती है, असलियत में उतनी ही जटिल और चुनौतीपूर्ण भी है।

 

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि जब किसी वाहन में किसी नए पुर्जे को लगाया जाता है, तो आप ऐसे मूल उपकरणों को बदल रहे होते हैं जिन्हें वाहन निर्माता ने खासतौर पर उस गाड़ी के लिए ही डिज़ाइन किया था। ये पुर्जे कठोर टेस्टिंग, क्वालिटी कंट्रोल और कई सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर तैयार किए जाते हैं। इन्हें बदलने से बाद में पुर्जों के फेल होने या ठीक से काम न करने का खतरा बढ़ सकता है।

 

इसके अलावा, इलेक्ट्रिक पावरट्रेन में हाई-वोल्टेज के कारण सुरक्षा से जुड़े जोखिम भी होते हैं, जिन्हें बिल्कुल नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। ऑटो कंपनियाँ अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों के पुर्जों की कठोर टेस्टिंग करती हैं ताकि ये लंबे समय तक सुरक्षित और भरोसेमंद रहें। वहीं दूसरी ओर, आफ्टरमार्केट में EV कन्वर्जन किट बनाने वाली कंपनियाँ भले ही भरोसेमंद क्यों न हों, लेकिन इनकी विश्वसनीयता OEM यानी ओरिजिनल कंपनी की वारंटी और गुणवत्ता से अलग होती है। अगर गलती से भी घटिया क्वालिटी के पुर्जे इस्तेमाल हो जाएँ, तो इलेक्ट्रिकल फॉल्ट, आग लगने या दूसरी गंभीर समस्याएँ भी हो सकती हैं।

 

कुछ गाड़ियों के मालिकों का अपनी पुरानी कारों से एक भावनात्मक जुड़ाव होता है, और वे अपनी कारों को स्क्रैप होते नहीं देखना चाहते। ऐसे मामलों में, EV कन्वर्जन एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। लेकिन सामान्य तौर पर देखें, तो EV कन्वर्जन का फैसला काफी सोच-समझकर और हर पहलू को गहराई से समझते हुए ही लेना चाहिए। इसके अलावा अगर आप सीएनजी किट के बारे में ज्यादा जानकारी चाहते हैं तो हमारा आर्टिकल CNG किट की कीमत 2025 पढ़े।

 

Cars24 के आधिकारिक ऑटो कम्युनिटी प्लेटफॉर्म CLUTCH से जुड़िए, जहाँ कारों से जुड़ी रोचक बातचीत, अपडेट्स और चर्चाएँ नियमित रूप से होती रहती हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सभी को बड़ा करें
Q. क्या भारत में EV कन्वर्जन कानूनी है?
Q. क्या हर कार EV में बदल सकती है?
Q. EV कन्वर्जन लागत कितनी है?
Q. क्या 15 साल पुरानी कार EV में बदल सकती है?
Q. क्या EV पेट्रोल कार से सस्ती है?
Q. सबसे सस्ती EV कन्वर्जन किट कौन-सी है?
Ad
How to Renew RC After Expiry Online
कार नॉलेज
कार की RC की वैधता समाप्त होने पर नवीकरण कैसे करवायें? जानें पूरी प्रक्रिया
Pratik Sarin
Pratik Sarin
18 Mar 2026
1 मिनट में पढ़ें
Road Tax in Haryana
कार नॉलेज
हरियाणा में गाड़ी खरीदने पर रोड टैक्स कितना है? जानिए शुल्क, प्रक्रिया और ज़रूरी दस्तावेज़
Pratik Sarin
Pratik Sarin
17 Mar 2026
1 मिनट में पढ़ें
Ad
road tax in madhya pradesh
कार नॉलेज
मध्यप्रदेश में रोड टैक्स 2026 – जानिए गणना, भुगतान का तरीका एवं सम्पूर्ण जानकारी
Pratik Sarin
Pratik Sarin
16 Mar 2026
1 मिनट में पढ़ें
Small Cars in India
कार नॉलेज
2025 की टॉप 10 छोटी कारें – नई कीमतें, माइलेज और फीचर्स के साथ पूरी लिस्ट
Pratik Sarin
Pratik Sarin
16 Mar 2026
4 मिनट में पढ़ें
complain against incorrect traffic challan
नियम और कानून
गलती से जारी किए गए ट्रैफिक चालान के खिलाफ शिकायत कैसे दर्ज करें
Pratik Sarin
Pratik Sarin
16 Mar 2026
1 मिनट में पढ़ें
cng kit price in india
कार नॉलेज
2026 में CNG किट की कीमतें – भारत में बेहतरीन कन्वर्जन किट ब्रांड्स और फीचर्स की सूची
Pratik Sarin
Pratik Sarin
16 Mar 2026
1 मिनट में पढ़ें
BH Number Plate_ Bharat Series Number Plate Registration
कार नॉलेज
BH नंबर प्लेट - भारत सीरिज नंबर प्लेट की आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज व सम्पूर्ण जानकारी
Pratik Sarin
Pratik Sarin
16 Mar 2026
1 मिनट में पढ़ें
How To Transfer Vehicle Registration From One State To Another with Cost
कार नॉलेज
एक राज्य से दूसरे राज्य में गाड़ी का पंजीकरण स्थानांतरण कैसे करें: जानें पूरी प्रक्रिया
Pratik Sarin
Pratik Sarin
11 Mar 2026
1 मिनट में पढ़ें
Cheapest Cars In India in 2025
कार नॉलेज
ये हैं 2026 की 15 सबसे सस्ती कारें
Pratik Sarin
Pratik Sarin
06 Mar 2026
4 मिनट में पढ़ें
tata nexon tyre specifications
कार नॉलेज
Tata Nexon के टायर साइज, कीमत और सही Tyre Pressure की पूरी जानकारी
Pratik Sarin
Pratik Sarin
24 Feb 2026
1 मिनट में पढ़ें
Road Tax in Haryana
1 मिनट में पढ़ें
1
हरियाणा में गाड़ी खरीदने पर रोड टैक्स कितना है? जानिए शुल्क, प्रक्रिया और ज़रूरी दस्तावेज़
17 Mar 2026
Pratik Sarin
Pratik Sarin
CARS24’s Pre‑Delivery Inspection
1 मिनट में पढ़ें
2
कार के Windshield और Side Glass कैसे चेक करें? Inspection Steps और Glass ID गाइड
23 Jan 2026
Pratik Sarin
Pratik Sarin
Torque Converter Explained_ How it Works and the Best Cars
1 मिनट में पढ़ें
3
Torque Converter क्या होता है? कैसे काम करता है और बेस्ट कारें कौन-सी हैं
11 Jan 2026
Pratik Sarin
Pratik Sarin
Learner's Licence Online & Offline Apply in maharashtra
1 मिनट में पढ़ें
4
महाराष्ट्र में लर्नर लाइसेंस कैसे बनवाएं? ऑनलाइन और ऑफलाइन पूरा प्रोसेस
29 Dec 2025
Pratik Sarin
Pratik Sarin
Best FASTag in India
1 मिनट में पढ़ें
5
भारत में सबसे बेहतरीन FASTag कौन सा है? जानें टॉप कंपनियां, फीस और फायदे
22 Dec 2025
Pratik Sarin
Pratik Sarin
Petrol vs Diesel car resale value.webp
1 मिनट में पढ़ें
6
पेट्रोल या डीज़ल: कौन सी कार बेहतर रीसेल वैल्यू देती है?
09 Dec 2025
Pratik Sarin
Pratik Sarin
Road Tax in Punjab
1 मिनट में पढ़ें
7
पंजाब में रोड टैक्स कितना है? शुल्क और जरूरी दस्तावेज की पूरी जानकारी
16 Oct 2025
Pratik Sarin
Pratik Sarin
Best V6 Engine Cars in India
1 मिनट में पढ़ें
8
V6 इंजन से लैस बेस्ट कारें भारत में – ड्राइविंग के शौकीनों के लिए परफेक्ट चॉइस
30 Sept 2025
Pratik Sarin
Pratik Sarin
FASTag Annual Pass Launch
1 मिनट में पढ़ें
9
नेशनल हाइवे पर अनलिमिटेड सफर सिर्फ ₹3000 में – जानिए FASTag पास कैसे लें
04 Sept 2025
Pratik Sarin
Pratik Sarin
Ad