Cars24
Ad
stars
Ad Slot
Ad Slot

Blink blink !
Its almost here

Car Tyre Air Pressure List with Tyre Size
Car Tyre Air Pressure List with Tyre Size

आपकी कार के टायर का एअर प्रेशर कितना होना चाहिए? जाने PSI वैल्यू गाड़ी के हिसाब से

01 Jul 2025
Key highlights
  • 1
    सही टायर प्रेशर से गाड़ी का माइलेज बढ़ता है और ड्राइव भी ज़्यादा सुरक्षित होती है
  • 2
    सही टायर प्रेशर पता करने के लिए गाड़ी का ओनर मैन्यूअल भी पढ़ा जा सकता है
  • 3
    हवा कम हो तो टायर फट सकता है, और ज़्यादा हो तो ड्राइव असहज हो जाती है।
आउटलाइन

क्यों ज़रूरी है टायर प्रेशर सही बनाए रखना?

 

मैनें बहुत से लोगों को कहते सुना है कि उनकी कार पुरानी हो गई, माइलेज ही नहीं देती, सर्विस भी टाइम पर करवाते हैं, पर फिर भी माइलेज नहीं सुधरता। पर उनको ये नहीं पता कि टायर का प्रेशर सही ना होने पर ना सिर्फ माइलेज कम होता है बल्कि टायर की उम्र भी कम हो जाती है। कार की परफॉर्मेंस, सुरक्षा और माइलेज—तीनों सीधे तौर पर टायर प्रेशर पर निर्भर करते हैं। टायर वह इकलौता हिस्सा होता है जो गाड़ी को ज़मीन से जोड़ता है। इंजन की ताकत हो, ब्रेकिंग हो या स्टीयरिंग—all inputs यानी सभी कमांड्स टायर के ज़रिए ही सड़कों तक पहुंचते हैं।

 

अगर टायर में हवा ज़रूरत से ज़्यादा हो, तो गाड़ी अस्थिर महसूस हो सकती है और टायर असमान रूप से घिसते हैं। वहीं, अगर हवा कम हो तो टायर पर स्ट्रेस बढ़ता है जिससे टायर फटने जैसी खतरनाक स्थिति बन सकती है।

 

Car Tyre Pressure क्या होता है?

 

टायर में भरी हुई हवा के दबाव को ही ‘Tyre Pressure’ कहा जाता है। इसे PSI (pounds per square inch) या kPa (kilopascals) में मापा जाता है। हर गाड़ी निर्माता कंपनी अपनी कारों के लिए एक ‘Recommended Tyre Pressure’ सेट करती है जो आपकी Owner’s Manual में भी दिया गया होता है।

कुछ गाड़ियों के आगे और पीछे के टायर के लिए अलग-अलग प्रेशर की सलाह दी जाती है, जबकि कुछ में सभी चारों टायर के लिए समान प्रेशर रहता है।

 

Maruti Suzuki कारों के टायर प्रेशर की लिस्ट

 

Car NameTyre Size (F/R)Front Tyre Pressure (PSI)Rear Tyre Pressure (PSI)
Alto 800145/80 R132929
Alto K10155/80 R133333
S-Presso165/70 R143333
Wagon R145/80 R133333
Celerio155/80 R133333
Ignis175/65 R153633
Swift185/65 R153633
Dzire185/65 R153633
Baleno195/55 R163333
Ciaz195/55 R163333
Ertiga185/65 R153332
XL6195/60 R163332
Brezza215/60 R163633
Vitara Brezza215/60 R163633
Grand Vitara215/60 R173333
S-Cross215/60 R163333
Jimny195/80 R152629
Eeco145/80 R123030
Omni145/70 R123030
Super Carry145/80 R123232
Eco Cargo145/80 R123232
Fronx195/60 R162929

 

Hyundai कारों के टायर प्रेशर की लिस्ट

 

Car NameTyre Size (F/R)Front Tyre Pressure (PSI)Rear Tyre Pressure (PSI)
Grand i10165/65 R143333
Grand i10 Nios165/65 R143533
Santro155/80 R133535
Aura185/60 R153333
Xcent175/65 R143333
Verna205/55 R163333
Elantra205/55 R163333
Creta215/60 R173636
Alcazar215/60 R173333
Venue215/60 R173333
Tucson235/55 R193333
Kona Electric215/55 R173333
Ioniq 5235/55 R203333
Aura CNG165/65 R142929
Grand i10 Nios CNG165/65 R142929
Santro CNG155/80 R133030
Exter175/65 R153232

 

Honda कारों के लिए टायर एयर प्रेशर लिस्ट

 

Car NameTyre Size (F/R)Front Tyre Pressure (PSI)Rear Tyre Pressure (PSI)
Amaze175/65 R153636
City185/55 R163333
WR-V195/60 R1632–3530–32
Jazz175/65 R153632
BR-V195/60 R163332–40
Mobilio185/65 R153632–40
Brio155/80 R142926
Civic215/50 R173333
Accord235/45 R183333
CR-V235/60 R183333
HR-V215/55 R183333
City CNG185/55 R162929
Amaze CNG175/65 R152929
Elevate215/60 R163435

 

Tata कारों के लिए टायर एयर प्रेशर लिस्ट

 

Car NameTyre Size (F/R)Front Tyre Pressure (PSI)Rear Tyre Pressure (PSI)
Tiago175/65 R143330
Tigor185/60 R1530–3530
Altroz185/65 R1530–3530
Punch195/60 R163332
Nexon215/60 R163332–40
Harrier235/55 R193333–40
Safari235/65 R173332–40
Tiago EV175/65 R143330
Tigor EV185/60 R1530–3530
Nexon EV215/60 R163332–40

 

Toyota कारों के लिए टायर एयर प्रेशर लिस्ट

 

Car NameTyre Size (F/R)Front Tyre Pressure (PSI)Rear Tyre Pressure (PSI)
Glanza195/55 R163333
Urban Cruiser195/60 R1632–3532–35
Innova Crysta205/65 R1632–3432–34
Fortuner265/60 R183636
Camry215/60 R163636
Corolla195/65 R1529–3229–32
Belta195/60 R163333
Yaris185/60 R1530–3530–35
Etios Liva175/65 R143330
Hilux265/65 R173636
Vellfire235/50 R193333
Prado265/60 R183636
Innova Hycross215/65 R163333

 

Renault कारों के लिए टायर एयर प्रेशर लिस्ट

 

Car NameTyre Size (F/R)Front Tyre Pressure (PSI)Rear Tyre Pressure (PSI)
Kwid165/80 R142929
Kiger175/65 R153333
Triber185/65 R153333
Kwid CNG165/80 R142929
Triber CNG185/65 R152929
Duster215/65 R163333
Kiger CVT175/65 R153333
Triber AMT185/65 R153333
Duster AWD215/65 R163333

 

Skoda कारों के लिए टायर एयर प्रेशर लिस्ट

 

Car NameTyre Size (F/R)Front Tyre Pressure (PSI)Rear Tyre Pressure (PSI)
Skoda Kushaq205/60 R163333
Skoda Slavia205/55 R163333
Skoda Octavia205/55 R1630–3530–35
Skoda Kodiaq235/55 R183333
Skoda Superb235/45 R183333
Skoda Rapid195/60 R163333
Skoda Fabia175/65 R153333
Skoda Yeti215/65 R163333

 

Volkswagen कार टायर एयर प्रेशर लिस्ट

 

कार का नामटायर साइज (F/R)फ्रंट टायर प्रेशर (PSI)रियर टायर प्रेशर (PSI)
Volkswagen Polo185/65 R154138
Volkswagen Taigun205/55 R163333
Volkswagen Tiguan235/55 R183333
Volkswagen Vento195/55 R163333
Volkswagen Ameo195/55 R163333
Volkswagen Passat215/55 R173333
Volkswagen Jetta205/55 R163333
Volkswagen Virtus205/55 R163333

 

Ford कार टायर एयर प्रेशर लिस्ट

 

कार का नामटायर साइज (F/R)फ्रंट टायर प्रेशर (PSI)रियर टायर प्रेशर (PSI)
Ford Endeavour265/60 R183636
Ford Figo175/65 R143235
Ford Freestyle195/60 R163332
Ford Mustang255/40 R193333
Ford Ranger265/70 R173636

 

Jeep कार टायर एयर प्रेशर लिस्ट

 

कार का नामटायर साइज (F/R)फ्रंट टायर प्रेशर (PSI)रियर टायर प्रेशर (PSI)
Jeep Compass225/55 R183333
Jeep Wrangler245/70 R173636
Jeep Grand Cherokee255/55 R183333

 

Force कार टायर एयर प्रेशर लिस्ट

 

कार का नामटायर साइज (F/R)फ्रंट टायर प्रेशर (PSI)रियर टायर प्रेशर (PSI)
Force Gurkha245/70 R1628-3528-35
Force Gurkha XT265/70 R173636
Force Traveller225/70 R163232
Force Trax265/65 R173636

 

Jaguar कार टायर एयर प्रेशर लिस्ट

 

कार का नामटायर साइज (F/R)फ्रंट टायर प्रेशर (PSI)रियर टायर प्रेशर (PSI)
Jaguar F-Pace245/45 R203333
Jaguar XE225/45 R173333
Jaguar XF245/40 R193333
Jaguar F-Type255/35 R193333
Jaguar I-Pace255/45 R203333
Jaguar E-Pace225/45 R183333
Jaguar XFR255/35 R193333

 

Volvo कार टायर एयर प्रेशर लिस्ट

 

कार का नामटायर साइज (F/R)फ्रंट टायर प्रेशर (PSI)रियर टायर प्रेशर (PSI)
Volvo XC40235/55 R183333
Volvo XC60235/60 R183333
Volvo XC90275/40 R213333
Volvo S60225/45 R183333
Volvo S90245/45 R183333
Volvo V40225/45 R173333
Volvo V60225/45 R183333
Volvo V90245/45 R183333

 

Mercedes-Benz कार टायर एयर प्रेशर लिस्ट

 

कार का नामटायर साइज (F/R)फ्रंट टायर प्रेशर (PSI)रियर टायर प्रेशर (PSI)
Mercedes-Benz A-Class205/55 R173333
Mercedes-Benz C-Class225/55 R173232
Mercedes-Benz E-Class245/45 R183333
Mercedes-Benz GLE275/45 R203535
Mercedes-Benz GLS295/45 R213636
Mercedes-Benz S-Class255/40 R193333
Mercedes-Benz AMG E 63265/35 R193333
Mercedes-Benz AMG GLE 63 S295/40 R213535
Mercedes-Benz AMG G 63285/55 R203636
Mercedes-Benz AMG GT 63 S255/35 R193333
Mercedes-Benz AMG GT R265/35 R193333

 

BMW कार टायर एयर प्रेशर लिस्ट

 

कार का नामटायर साइज (F/R)फ्रंट टायर प्रेशर (PSI)रियर टायर प्रेशर (PSI)
BMW 1 Series225/45 R173333
BMW 2 Series Gran Coupé225/50 R173333
BMW 3 Series225/55 R173333
BMW 4 Series225/45 R183333
BMW 5 Series245/45 R183333
BMW 6 Series Gran Turismo245/40 R193333
BMW 7 Series245/40 R193333
BMW X1225/55 R173333
BMW X2225/45 R183333
BMW X3245/45 R183333
BMW X4245/45 R183333
BMW X5255/40 R193333
BMW X6255/40 R193333
BMW X7275/40 R203333
BMW M3265/35 R193333
BMW M4275/35 R193333
BMW M5275/35 R203333
BMW M8275/35 R203333

 

Audi कार टायर एयर प्रेशर लिस्ट

 

कार का नामटायर साइज (F/R)फ्रंट टायर प्रेशर (PSI)रियर टायर प्रेशर (PSI)
Audi A1205/55 R163333
Audi A3225/45 R173333
Audi A4225/55 R163333
Audi A5225/50 R183333
Audi A6225/55 R173333
Audi A7225/45 R183333
Audi A8255/40 R193333
Audi Q2205/60 R163333
Audi Q3235/55 R173333
Audi Q5235/55 R183333
Audi Q7255/50 R193333
Audi Q8285/40 R213333
Audi RS 3235/35 R193333
Audi RS 4265/35 R193333
Audi RS 5275/35 R193333
Audi RS 6275/35 R203333
Audi RS 7275/35 R203333
Audi TT225/40 R183333
Audi R8245/30 R193333

 

Range Rover कार टायर एयर प्रेशर लिस्ट

 

कार का नामटायर साइज (F/R)फ्रंट टायर प्रेशर (PSI)रियर टायर प्रेशर (PSI)
Range Rover Evoque225/55 R193333
Range Rover Velar245/45 R203333
Range Rover Sport255/50 R203333
Range Rover275/45 R213333

 

Chevrolet कार टायर एयर प्रेशर लिस्ट

 

कार का नामटायर साइज (F/R)फ्रंट टायर प्रेशर (PSI)रियर टायर प्रेशर (PSI)
Chevrolet Beat165/65 R143333
Chevrolet Sail185/65 R153232
Chevrolet Cruze205/60 R163333

 

महिंद्रा कार टायर एयर प्रेशर सूची

 

कार का नामटायर साइज (फ्रंट/रियर)फ्रंट टायर प्रेशर (PSI)रियर टायर प्रेशर (PSI)
XUV 500235/65 R173030
Xylo205/65 R153333
Quanto205/65 R153333
Thar235/70 R163232
KUV 100185/65 R143030
TUV 300215/75 R153232
Scorpio235/65 R173030
Scorpio Getaway245/75 R163232
Bolero215/75 R153232
Verito185/70 R143030
Ssangyong Rexton235/75 R163030
e2O155/70 R133333
Verito Vibe185/70 R143030
XUV 300215/55 R173434
XUV 3XO205/65 R163333
XUV 700235/65 R173333

 

किया कार टायर एयर प्रेशर सूची

 

कार का नामटायर साइज (फ्रंट/रियर)फ्रंट टायर प्रेशर (PSI)रियर टायर प्रेशर (PSI)
Seltos205/65 R163533
Sonet195/60 R163332
Carens205/55 R163533
Carnival235/55 R173533
Kia EV6235/55 R183636

 

टायर प्रेशर कैसे चेक करें?

 

कार के टायर प्रेशर को नियमित रूप से चेक करना बेहद ज़रूरी होता है ताकि वाहन का प्रदर्शन बना रहे और टायरों की लाइफ भी बढ़े। नीचे दिए गए कुछ आसान तरीकों से आप टायर का एयर प्रेशर चेक कर सकते हैं:

 

1. फ्यूल स्टेशन पर डिजिटल मशीन से

 

  • ज़्यादातर पेट्रोल पंप्स पर डिजिटल एयर मशीन होती है।
  • मशीन पर PSI वैल्यू सेट करें और नोज़ल को टायर वॉल्व पर लगाएं।
  • यह अपने आप टायर को सही प्रेशर तक फुला या कम कर देती है।
     

2. मैन्युअल गेज (गauge) का उपयोग करें

 

  • स्टिक टाइप (पेंसिल गेज), डायल गेज और डिजिटल गेज मार्केट में उपलब्ध हैं।
  • वॉल्व पर गेज लगाकर वर्तमान टायर प्रेशर मापा जा सकता है।
     

3. पोर्टेबल टायर इनफ्लेटर

 

  • यह डिवाइस कार के 12V सॉकेट (सिगरेट लाइटर) से चलती है।
  • ट्रैवल के दौरान यह बेहद काम आता है, खासकर तब जब आसपास सर्विस स्टेशन न हो।
  • हालांकि, टायर फुलाने में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन इमरजेंसी में यह कारगर साबित होता है।

 

कार के टायर में हवा कैसे भरें: स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

 

चरण 1: ज़रूरी सामान तैयार रखें

 

  • एक टायर प्रेशर गेज
  • एक टायर इनफ्लेटर (हवा भरने वाली मशीन)
  • आपकी कार के लिए निर्माता द्वारा अनुशंसित टायर प्रेशर वैल्यू
     

चरण 2: कार को एक समतल स्थान पर पार्क करें

 

  • सुनिश्चित करें कि कार कम से कम 1 घंटे से न चली हो, ताकि टायर पूरी तरह से ठंडे हों।
     

चरण 3: टायर के वॉल्व कैप खोलें

 

  • चारों टायरों से वॉल्व कैप निकालें। यदि ज़रूरत हो तो वाल्व कैप रिमूवर का उपयोग करें।
     

चरण 4: गेज को टायर वॉल्व से जोड़ें

 

  • गेज को वॉल्व स्टेम पर लगाएं। अगर हल्की सीटी जैसी आवाज़ आती है, तो इसका मतलब है कि गेज सही से जुड़ गया है।
     

चरण 5: प्रेशर की रीडिंग लें

 

  • गेज पर दिख रही PSI रीडिंग को देखें और कार निर्माता द्वारा अनुशंसित PSI से तुलना करें।
  • यह प्रक्रिया सभी चारों टायरों के लिए दोहराएं।
     

चरण 6: ज़रूरत के अनुसार हवा भरें या निकालें

 

  • अगर प्रेशर ज़्यादा है तो थोड़ा हवा निकालें
  • अगर कम है, तो टायर इनफ्लेटर से हवा भरें जब तक कि सटीक PSI न आ जाए।
     

चरण 7: सभी टायरों पर यह प्रक्रिया दोहराएं

 

चरण 8: वॉल्व कैप्स वापस लगाएं

 

टिप: कभी भी अपने स्पेयर टायर (स्टेपनी) का प्रेशर चेक करना न भूलें। अगर कभी टायर पंक्चर हो जाए, तो सही प्रेशर वाली स्टेपनी आपकी मदद कर सकती है।

 

टायर प्रेशर को प्रभावित करने वाले मुख्य कारण

 

1. तापमान (Temperature)

हर 5.6°C (या 10°F) तापमान में गिरावट पर टायर प्रेशर में लगभग 1 PSI की कमी होती है।

 

2. ऊंचाई (Altitude)

जैसे-जैसे ऊंचाई बढ़ती है, वातावरण का दबाव घटता है और इससे टायर का प्रेशर भी घट सकता है।

 

3. टायर की स्थिति (Tyre Condition)

पुराने या घिस चुके टायर्स जल्दी हवा छोड़ते हैं। ऐसे टायरों को अधिक बार हवा भरने की ज़रूरत होती है।

 

4. गाड़ी में लोड (Vehicle Load)

भारी सामान या ज्यादा यात्रियों की वजह से टायर पर दबाव बढ़ता है जिससे गलत प्रेशर रीडिंग मिल सकती है।

 

5. ड्राइविंग स्टाइल (Driving Habits)

तेज़ एक्सिलरेशन, हार्ड ब्रेकिंग और शार्प टर्निंग से टायर जल्दी गर्म होते हैं और इससे प्रेशर अस्थिर हो सकता है।

 

सही टायर प्रेशर बनाए रखने के फायदे

 

बेहतर माइलेज

सही प्रेशर से रोलिंग रेसिस्टेंस घटता है जिससे इंजन पर कम लोड पड़ता है और ईंधन की बचत होती है।

 

लंबी टायर लाइफ

अनुशंसित प्रेशर से टायर धीरे और एक समान घिसते हैं, जिससे उनकी लाइफ बढ़ती है।

 

बेहतर सुरक्षा

सही टायर प्रेशर होने से ब्लोआउट का खतरा कम होता है और अचानक ब्रेकिंग या मोड़ पर बेहतर ग्रिप मिलती है।

 

प्रीमियम परफॉर्मेंस

सही प्रेशर से गाड़ी ज़्यादा स्मूद चलती है, हैंडलिंग बेहतर होती है और एक्सिलरेशन में ज़्यादा एफिशिएंसी मिलती है।

 

टायर लोड इंडेक्स क्या होता है?

 

टायर लोड इंडेक्स एक संख्यात्मक मान होता है जो बताता है कि कोई टायर अधिकतम कितना वजन वहन कर सकता है। यह मान आमतौर पर किलोग्राम (kg) में दर्शाया जाता है। लोड इंडेक्स जितना अधिक होता है, टायर की भार सहने की क्षमता उतनी ही ज्यादा होती है।

यदि गाड़ी का कुल वजन (यात्री + सामान सहित) टायर के लोड इंडेक्स से अधिक हो जाए, तो टायर के फटने या डैमेज होने का खतरा बहुत बढ़ जाता है।

 

लोड इंडेक्स और भार तालिका (LI और kg):

 

LIkgLIkgLIkgLIkgLIkg
41145572307336589580105925
42150582367437590600106950
43155592437538791615107975
441606025076400926301081000
451656125777412936501091030
461706226578425946701101060
471756327279437956901111090
481806428080450967101121120
491856529081462977301131150
501906630082475987501141180
511956730783487997751151215
5220068315845001008001161250
5320669325855151018251171285
5421270335865301028501181320
5521871345875451038751191360
5622472355885601049001201400

 

सही टायर प्रेशर बनाए रखने के टिप्स

 

 

Corrent Tyre Pressure for Your Car

 

  • नियमित रूप से हर 15 दिन में या लंबी यात्रा से पहले टायर प्रेशर जांचें।
  • हमेशा ठंडे टायर पर ही प्रेशर मापें।
  • कार में पोर्टेबल टायर प्रेशर गेज रखें।
  • गाड़ी में लोड ज्यादा हो तो PSI थोड़ा बढ़ा सकते हैं (निर्माता के अनुसार)।
  • अत्यधिक गर्मी या सर्दी में प्रेशर में उतार-चढ़ाव आ सकता है — सतर्क रहें।
  • टायर में कंपन, झटके या असमान घिसाव दिखे तो तुरंत प्रेशर जांचें।
  • हर सर्विस पर टायर की प्रोफेशनल जांच जरूर कराएं।

 

अगर आपके पास हुंडई की कार है या फिर हुंडई की कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो हुंडई कारों के हर एक मॉडल के टायर एअर प्रेशर के बारे में विस्तार से हमारे आर्टिकल Hyundai कारों का सही टायर प्रेशर में पढ़ सकते हैं ।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सभी को बड़ा करें
Q. मेरी कार के टायर का सही एयर प्रेशर कितना होना चाहिए?
Q. मैं अपनी कार के टायर का प्रेशर कैसे चेक करूं?
Q. मुझे टायर में नाइट्रोजन भरवाना चाहिए या सामान्य हवा?
Q. कैसे पता चलेगा कि टायर का प्रेशर सही नहीं है?
Q. क्या मै TPMS (Tyre Pressure Monitoring System) पर भरोसा कर सकता हूं?
Ad
stars
Ad Slot

Blink blink !
Its almost here

car image
Uttar Pradesh licence status
नियम और कानून
उत्तर प्रदेश में ड्राइविंग लाइसेंस(DL) स्टेटस ऑनलाइन देखें
Pratk Sarin
Pratik Sarin
02 Jul 2025
1 मिनट में पढ़ें
Hyundai cars tyre pressure
कार नॉलेज
Hyundai कारों का सही टायर प्रेशर – सभी मॉडल्स के लिए फ्रंट और रियर PSI
Pratk Sarin
Pratik Sarin
01 Jul 2025
4 मिनट में पढ़ें
Ad
stars
Ad Slot

Blink blink !
Its almost here

car image
Car Tyre Air Pressure List with Tyre Size
कार नॉलेज
आपकी कार के टायर का एअर प्रेशर कितना होना चाहिए? जाने PSI वैल्यू गाड़ी के हिसाब से
Pratk Sarin
Pratik Sarin
01 Jul 2025
4 मिनट में पढ़ें
Cars with Highest Ground Clearance in India
कार नॉलेज
2025 की सबसे ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस वाली कारें - Cars with Highest Ground Clearance
Pratk Sarin
Pratik Sarin
01 Jul 2025
3 मिनट में पढ़ें
Top 15 Cheapest Cars In India 2024
कार नॉलेज
कम बजट में कार खरीदना है? ये हैं 2025 की 15 सबसे सस्ती कारें
Pratk Sarin
Pratik Sarin
01 Jul 2025
5 मिनट में पढ़ें
Best low maintenance cars in india 2024
कार नॉलेज
भारत में सबसे कम मेंटेनेंस वाली 10 कारें (2025)
Pratk Sarin
Pratik Sarin
01 Jul 2025
3 मिनट में पढ़ें
Fastest Cars in the World Featured
कार नॉलेज
दुनिया की सबसे फास्ट कार - 2025 की सबसे तेज 10 कारें
Pratk Sarin
Pratik Sarin
30 Jun 2025
3 मिनट में पढ़ें
Safest Cars in India with Global NCAP Rating
खरीदें और बेचें
भारत की सबसे सुरक्षित कारें 2025 – Global NCAP से 5-स्टार रेटिंग पाने वाली कारों की लिस्ट
Pratk Sarin
Pratik Sarin
27 Jun 2025
3 मिनट में पढ़ें
Car Dashboard Symbols And Meanings
कार नॉलेज
कार डैशबोर्ड की वॉर्निंग लाइट्स का क्या मतलब है? विस्तार में समझिए अपनी कार की भाषा
Pratk Sarin
Pratik Sarin
27 Jun 2025
1 मिनट में पढ़ें
Canteen stores department car prices in India
कार नॉलेज
CSD कैंटीन कार मूल्य सूची 2025 – टॉप मॉडल्स और रियायती रेट्स की पूरी जानकारी
Pratk Sarin
Pratik Sarin
27 Jun 2025
9 मिनट में पढ़ें
Ad
stars
Ad Slot

Blink blink !
Its almost here

car image